तूफान ‘इन-फा’ के मद्देनजर शंघाई ने उड़ानें की रद्द

By भाषा | Published: July 25, 2021 11:32 AM2021-07-25T11:32:22+5:302021-07-25T11:32:22+5:30

Shanghai cancels flights in view of Hurricane In-fa | तूफान ‘इन-फा’ के मद्देनजर शंघाई ने उड़ानें की रद्द

तूफान ‘इन-फा’ के मद्देनजर शंघाई ने उड़ानें की रद्द

बीजिंग, 25 जुलाई (एपी) पूर्वी चीन में तूफान ‘इन-फा’ के दस्तक देने के मद्देनजर शंघाई के दो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों ने सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है और प्राधिकारियों ने रविवार को सभी बाहरी गतिविधियों पर रोक लगा दी है।

राष्ट्रीय मौसम ब्यूरो ने बताया कि इन-फा के शंघाई के दक्षिण झेजियांग प्रांत में रविवार दोपहर को दस्तक देने की संभावना है और इससे 250-350 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। ब्यूरो ने कहा, ‘‘लोगों को बाहर नहीं जाना चाहिए।’’

तूफान से इससे पहले ताइवान में बारिश हुई और पेड़ तक उखड़ गए लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इस दौरान 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

सरकारी टीवी ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि शंघाई के पुडोंग और होंगक्याओ हवाईअड्डों पर सैकड़ों उड़ानों को रद्द कर दिया गया तथा सोमवार को और उड़ानों को रद्द करने की संभावना है। शंघाई ने पार्कों और एक मशहूर पर्यटक स्थल को बंद कर दिया है। शंघाई के दक्षिणपश्चिम हांगझोउ में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ने भी उड़ानों को रद्द कर दिया है।

शंघाई के बंदरगाह शहर निंग्बो में ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गयी हैं। इससे पहले झेजियांग प्रांत में स्कूल, बाजार और कारोबारों को बंद करने का आदेश दिया गया।

इस बीच, मध्य चीन में झेंगझोउ शहर में मंगलवार को भारी बारिश के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 58 हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Shanghai cancels flights in view of Hurricane In-fa

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे