बैंकॉक में संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद स्कूल,पार्क आदि बंद

By भाषा | Updated: January 1, 2021 17:22 IST2021-01-01T17:22:57+5:302021-01-01T17:22:57+5:30

Schools, parks etc. closed after infection cases increased in Bangkok | बैंकॉक में संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद स्कूल,पार्क आदि बंद

बैंकॉक में संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद स्कूल,पार्क आदि बंद

बैंकॉक एक जनवरी (एपी) थाइलैंड की राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के कारण स्कूल और पार्क सहित अनेक स्थानों को बंद कर दिया गया है।

देश में शुक्रवार को संक्रमण के 279 नए मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हो गई। बैंकॉक सहित सात प्रांतों को रेड जोन घोषित किया गया है जहां मुक्केबाजी के स्थानों, मनोरंजन के स्थानों, जिम और स्थानीय बाजारों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। रेस्तरां से खाने का सामान पैक करा कर ले जाने को मंजूरी दी गई है।

ये पाबंदियां जनवरी के मध्य तक लागू रहेंगीं। संक्रमण के नए मामले यहां के दक्षिण में स्थित समट सखोन में देश के सबसे बड़े सीफूड के थोक बाजार और रायोंग में एक जुआघर से सामने आए हैं।यहां पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 180 नए मामले सामने आए।

कोविड-19 केन्द्र के प्रवक्ता डॉ तवीसिल्प ने कहा कि स्वास्थ मंत्रालय ने संक्रमण से बचाव के लिए दो करोड़ 60लाख टीकों की नई खेप के लिए ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रेजेनेका से संपर्क किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Schools, parks etc. closed after infection cases increased in Bangkok

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे