लाइव न्यूज़ :

यमन विद्रोहियों के हमले के बाद सऊदी अरब ने अरामको तेल कंपनी के दो संयंत्रों में उत्पादन रोका

By भाषा | Updated: September 15, 2019 12:35 IST

इसी बीच अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने इन हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया। पोम्पिओ ने कहा, ‘‘ ईरान ने दुनिया के ऊर्जा आपूर्ति पर अप्रत्याशित हमला किया।’’ अमेरिका का मुख्य सहयोगी सऊदी अरब लगातार ईरान पर हुती विद्रोहियों को हथियार मुहैया कराने का आरोप लगाता आया है।वहीं ईरान इन आरोपों से इनकार करता रहा है।

Open in App

सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री ने बताया कि अरामको कंपनी के दो संयंत्रों में उत्पादन का काम अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है। यमन विद्रोहियों के हमले के बाद कंपनी का कम से कम आधा उत्पादन प्रभावित हुआ है।

आधिकारिक सऊदी समाचार एजेंसी ने ऊर्जा मंत्री शहजादा अब्दुलअजीज के हवाले से बताया कि हमले की वजह से अब्कैक और खुरैस में अस्थायी तौर पर उत्पादन का काम रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि इससे कुल उत्पादन 50 फीसदी तक प्रभावित होगा।

वहीं सरकारी तेल कंपनी अरामको ने एक बयान में कहा, ‘‘ इन हमलों के कारण प्रति दिन 57 लाख बैरल कच्चे तेल का उत्पादन बंद रहेगा।’’ अरामको के मुख्य कार्यकारी निदेशक अमीन नासेर ने कहा कि उत्पादन बहाल करने के लिए कार्य चल रहा है, अगले दो दिनों में इससे संबंधित और जानकारी दी जाएगी। नासेर ने कहा इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ है। यमन में ईरान समर्थक हुती विद्रोहियों ने शनिवार को सऊदी में दो तेल संयंत्रों पर ड्रोन हमलों की जिम्मेदारी ली थी।

समूह के अल-मसीरा टीवी ने यह जानकारी दी। अल-मसीरा ने कहा कि विद्रोहियों ने 10 ड्रोन विमानों के साथ बड़ा अभियान छेड़ा और इस दौरान पूर्वी सऊदी अरब में अब्कैक और खुरैस में रिफाइनरियों को निशाना बनाया गया।

इसी बीच अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने इन हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया। पोम्पिओ ने कहा, ‘‘ ईरान ने दुनिया के ऊर्जा आपूर्ति पर अप्रत्याशित हमला किया।’’ अमेरिका का मुख्य सहयोगी सऊदी अरब लगातार ईरान पर हुती विद्रोहियों को हथियार मुहैया कराने का आरोप लगाता आया है।वहीं ईरान इन आरोपों से इनकार करता रहा है। 

टॅग्स :सऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला