सऊदी अरब में एक व्यक्ति ने मक्का में बड़ी मस्जिद के गेट पर कार से टक्कर मारी, घटना का वीडियो आया सामने

By भाषा | Published: October 31, 2020 10:04 AM2020-10-31T10:04:11+5:302020-10-31T10:04:11+5:30

सऊदी अरब में मक्का की बड़ी मस्जिद के बाहरी द्वार पर एक शख्स ने तेज गति से कार चलाते हुए टक्कर मार दी। कार सवार व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Saudi Arabia driver rams car into gate of Mecca Grand Mosque video on social media viral | सऊदी अरब में एक व्यक्ति ने मक्का में बड़ी मस्जिद के गेट पर कार से टक्कर मारी, घटना का वीडियो आया सामने

मक्का में बड़ी मस्जिद के गेट पर कार से टक्कर (वीडियो ग्रैब)

Highlightsमक्का की बड़ी मस्जिद के बाहरी द्वार पर शख्स ने तेज गति से कार चलाते हुए मारी टक्करघटना शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे की है, इस घटना में किसी और नागरिक के घायल होने की खबर नहीं

सऊदी अरब में एक व्यक्ति ने शुक्रवार देर रात तेज गति से कार चलाते हुए मक्का की बड़ी मस्जिद के बाहरी द्वार पर टक्कर मार दी। देश की सरकारी समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी। 

सऊदी प्रेस एजेंसी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे की है। व्यक्ति ने अपनी कार से पहले तो अवरोधकों को टक्कर मारी, उसके बाद भी वह वाहन को चलाता रहा और फिर बड़ी मस्जिद के दक्षिण में स्थित द्वार पर उसने टक्कर मारी। 

एजेंसी के मुताबिक अधिकारियों ने कार सवार व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और उनके मुताबिक उसकी स्थिति ‘असामान्य’ प्रतीत हो रही है। बहरहाल इस घटना में किसी और नागरिक के घायल होने की खबर नहीं हैं।

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें सुरक्षा बल क्षतिग्रस्त कार को घटनास्थल से हटाते देखे जा सकते हैं। 

कोरोना वायरस महामारी के कारण बंद पड़ी मस्जिद हाल में खोली गई थी। इसी रविवार को कुछ विदेशियों को उमराह करने की अनुमति दी जाएगी। ऐसे में विदेशी मुस्लिम श्रद्धालु मक्का और मदीना के लिए यात्रा कर सकेंगे जो वर्ष के किसी भी समय किया जा सकता है।

उमराह ऐतिहासिक तौर पर दुनिया भर के लाखों मुस्लिम श्रद्धालुओं को आकर्षित करता रहा है। हालांकि, कोविड -19 के कारण इसे बंद करना पड़ा था। अब इसे चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है।

Web Title: Saudi Arabia driver rams car into gate of Mecca Grand Mosque video on social media viral

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे