लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब ने नाबालिग अपराधियों को मृत्युदंड देने और कोड़े मारने की सजा खत्म की

By भाषा | Updated: April 27, 2020 05:35 IST

सऊदी अरब के मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष अव्वाद अल अव्वाद ने रविवार को बयान जारी कर ताजा फैसले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इससे सऊदी अरब को और आधुनिक दंड संहिता बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही कुछ जरूरी सुधार लाने की देश की प्रतिबद्धता को बल मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देसऊदी अरब के शाह सलमान ने नाबालिग अपराधियों को मृत्युदंड देने और कोड़े मारने की सजा खत्म करने का आदेश दिया है। एक शीर्ष अधिकारी के बयान में यह जानकारी दी गई है। इससे कुछ ही दिन पहले सऊदी अरब के उच्चतम न्यायालय ने किसी भी अपराधी को कोड़े मारने की सजा खत्म कर दी थी।

सऊदी अरब के शाह सलमान ने नाबालिग अपराधियों को मृत्युदंड देने और कोड़े मारने की सजा खत्म करने का आदेश दिया है। एक शीर्ष अधिकारी के बयान में यह जानकारी दी गई है।

इससे कुछ ही दिन पहले सऊदी अरब के उच्चतम न्यायालय ने किसी भी अपराधी को कोड़े मारने की सजा खत्म कर दी थी।

न्यायालय ने एक बयान में कहा था कि भविष्य में न्यायाधीश कोड़े मारने के बजाय जेल, जुर्माना, फिर सामुदायिक सेवा जैसी सजाएं सुना सकते हैं।

किंग सलमान के ताजा फरमान से अल्पसंख्यक शिया समुदाय के कम से कम छह अपराधियों की मौत की सजा माफ हो सकती है, जिन्होंने कथित रूप से 18 साल से कम उम्र में अपराध किया था।

इनमें सरकार विरोधी प्रदर्शनों में भाग लेने वाला अली अल निम्र नामक व्यक्ति भी शामिल है।

सऊदी अरब के मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष अव्वाद अल अव्वाद ने रविवार को बयान जारी कर ताजा फैसले की पुष्टि की।

उन्होंने कहा कि इससे सऊदी अरब को और आधुनिक दंड संहिता बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही कुछ जरूरी सुधार लाने की देश की प्रतिबद्धता को बल मिलेगा।

उन्होंने कहा कि और अधिक सुधार किये जाने अभी बाकी हैं। ये दो फैसले दर्शाते हैं कि कि कैसे सऊदी अरब कोविड-19 से उत्पन्न दिक्कतों के बीच प्रमुख मानवाधिकार सुधारों की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरससऊदी अरबलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला