राष्ट्रपति पुतिन के पास जीने के लिए महज 3 साल, बढ़ रहा है तेजी से कैंसर, दृष्टि हो गई है कमजोर, रूसी खुफिया अधिकारी ने किया दावा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 30, 2022 10:24 PM2022-05-30T22:24:33+5:302022-05-30T22:28:09+5:30

एक रूसी खुफिया अधिकारी ने दावा किया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जीने के लिए तीन साल का समय दिया गया है क्योंकि उनका कैंसर तेजी से बढ़ रहा है।

Russian President Vladimir Putin Losing Eyesight, Has 3 Years To Live, Claims Spy says Report | राष्ट्रपति पुतिन के पास जीने के लिए महज 3 साल, बढ़ रहा है तेजी से कैंसर, दृष्टि हो गई है कमजोर, रूसी खुफिया अधिकारी ने किया दावा

राष्ट्रपति पुतिन के पास जीने के लिए महज 3 साल, बढ़ रहा है तेजी से कैंसर, दृष्टि हो गई है कमजोर, रूसी खुफिया अधिकारी ने किया दावा

Highlightsडॉक्टरों ने कहा- पुतिन के पास जीने के लिए है सिर्फ 3 साल का वक्तरूस के विदेश मंत्री ने इस खबर का किया खंडन, कहा वे बिल्कुल ठीक हैं

मास्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सेहत को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच उनकी सेहत से जुड़ी ताजा जानकारी मिली है। एक रिपोर्ट का दावा है कि पुतिन की तबियत लगातार तेजी बिगड़ रही है। उनका ब्लड कैंसर बढ़ता जा रहा है। उनकी दृष्टि कमजोर होती जा रही हैं। ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें तीन साल का समय दिया है। 

दरअसल, एक रूसी खुफिया अधिकारी ने दावा किया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जीने के लिए तीन साल का समय दिया गया है क्योंकि उनका कैंसर तेजी से बढ़ रहा है। इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट में कहा यह कहा गया है कि एफएसबी (रसियन फेडरल सिक्योरिटी सर्विस) के एक अधिकारी ने यह भी कहा है कि 69 वर्षीय पुतिन की दृष्टि कमजोर होती जा रही हैं।

हालांकि, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रविवार को राष्ट्रपति पुतिन के बीमार होने की अटकलों का खंडन करते हुए कहा कि राष्ट्रपति पुतिन में किसी तरह की बीमारी के कोई संकेत नहीं हैं। इंडिपेंडेंट ने अपनी रिपोर्ट में आगे कहा कि एफएसबी अधिकारी ने ब्रिटेन में रहने वाले पूर्व रूसी जासूस बोरिस कार्पिचकोव को एक संदेश में पुतिन के स्वास्थ्य के बारे में ताजा जानकारी दी है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पुतिन सिरदर्द से पीड़ित है और जब वह टीवी पर दिखाई देते हैं तो उन्हें बड़े अक्षरों में लिखे गए कागज के टुकड़ों की आवश्यकता होती है ताकि वह पढ़ सकें कि वह क्या कहने जा रहे हैं। एक न्यूज वेबसाइट (News.com.au) के मुताबिक उनकी दृष्टि बेहद कमजोर होती जा रही है। पुतिन के अंग अब अनियंत्रित रूप से कांप रहे हैं।

इस महीने की शुरुआत में, एक्सप्रेस ने एक रिपोर्ट दी थी जिसमें कहा गया था कि पुतिन ने अपने पेट से तरल पदार्थ निकालने के लिए एक सर्जरी करवाई थी। ऑपरेशन "अच्छी तरह से और जटिलताओं के बिना किया गया। 

वहीं विदेश मंत्री लावरोव ने रूसी राष्ट्रपति के स्वास्थ्य के बारे में अटकलों का खंडन किया। रूस के शीर्ष राजनयिक ने फ्रांस के प्रसारक TF1 के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, "मुझे नहीं लगता कि समझदार लोग पुतिन में किसी तरह की बीमारी या बीमारी के लक्षण देख सकते हैं।" उन्होंने कहा कि पुतिन, जो अक्टूबर में 70 वर्ष के हो जाएंगे, "हर दिन" सार्वजनिक रूप से दिखाई देते हैं।

Web Title: Russian President Vladimir Putin Losing Eyesight, Has 3 Years To Live, Claims Spy says Report

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे