रूसी विदेश मंत्री का बड़ा बयान, कहा- केवल परमाणु हथियारों से लड़ा जा सकता है तीसरा विश्व युद्ध

By मनाली रस्तोगी | Published: March 3, 2022 05:37 PM2022-03-03T17:37:33+5:302022-03-03T17:38:53+5:30

रूसी और विदेशी मीडिया को दिए एक ऑनलाइन इंटरव्यू में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि यह साफ है कि केवल परमाणु हथियारों से तीसरा विश्व युद्ध लड़ा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिमी देशों पर परमाणु युद्ध को लेकर निशाना साधा।

Russian foreign minister says It is clear World War 3 can only be fought with nuclear weapons | रूसी विदेश मंत्री का बड़ा बयान, कहा- केवल परमाणु हथियारों से लड़ा जा सकता है तीसरा विश्व युद्ध

रूसी विदेश मंत्री का बड़ा बयान, कहा- केवल परमाणु हथियारों से लड़ा जा सकता है तीसरा विश्व युद्ध

Highlightsरूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि यह साफ है कि केवल परमाणु हथियारों से तीसरा विश्व युद्ध लड़ा जा सकता है।लावरोव ने पश्चिमी देशों पर परमाणु युद्ध को लेकर निशाना साधा।

मॉस्को:रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को आठ दिन पूरे हो चुके हैं। हालंकि, अभी भी दोनों देशों के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Russian Foreign Minister Sergei Lavrov) का परमाणु हथियार और तीसरे विश्व युद्ध को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। इसके अलावा रूसी और विदेशी मीडिया को दिए एक ऑनलाइन इंटरव्यू में उन्हें पश्चिमी देशों पर निशाना साधते हुए भी देखा गया।

अपने एक बयान में लावरोव ने कहा, "यह साफ है कि केवल परमाणु हथियारों से तीसरा विश्व युद्ध लड़ा जा सकता है।" उन्होंने आगे कहा, "मैं यह बताना चाहूंगा कि यह पश्चिमी राजनेताओं के सिर में परमाणु युद्ध का विचार लगातार घूम रहा है, ना कि रूसियों के सिर में।" अपनी बात को जारी रखते हुए लावरोव ने कहा, "मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम किसी भी तरह के उकसावे की अनुमति नहीं देंगे, जिससे हमारा संतुलन बिगड़ जाए।" बता दें कि मॉस्को में परमाणु हथियारों का दुनिया का सबसे बड़ा शस्त्रागार और बैलिस्टिक मिसाइलों का एक बड़ा जखीरा है जो देश के प्रतिरोध बलों की रीढ़ हैं।

वहीं, मीडिया से मुखातिब होते हुए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिका की तुलना फ्रांसीसी सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट और जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर से भी की। लावरोव ने कहा, "अपने समय में नेपोलियन और हिटलर दोनों ने खुद को यूरोप को अपने अधीन करने का कार्य निर्धारित किया था। अब अमेरिका के लोगों ने इसे अपने अधीन कर लिया है।" बता दें कि बीते रविवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों पर रूस के खिलाफ "अमित्र" कदम उठाने का आरोप लगाते हुए रूसी परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रखने का आदेश दिया था।

Web Title: Russian foreign minister says It is clear World War 3 can only be fought with nuclear weapons

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे