रूस की 'धमकी', यूक्रेन के सभी सैनिकों को तत्काल हथियार डालने को कहा: रिपोर्ट

By विनीत कुमार | Published: April 19, 2022 02:07 PM2022-04-19T14:07:48+5:302022-04-19T14:56:32+5:30

रूस की ओर से चेतावनी जारी कर कहा गया है कि यूक्रेन के सभी सैनिक अपने हथियार डाल दें। रूस के डोनबास क्षेत्र पर पूर्ण नियंत्रण के लिए अपने प्रयास तेज किए जाने की खबरों क बीच यूक्रेन को ये चेतवानी दी गई है।

Russia ukriane war, Russia calls all Ukrainia forces to immediately lay down arms says reports | रूस की 'धमकी', यूक्रेन के सभी सैनिकों को तत्काल हथियार डालने को कहा: रिपोर्ट

रूस ने दी यूक्रेन को धमकी (फाइल फोटो)

मॉस्को: पिछले करीब दो महीने से रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। यूक्रेन फिलहाल अपने घुटने टेकता नजर नहीं आ रहा है। इस बीच बड़ी अपडेट सामने आई है। न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार रूस ने तत्काल सभी यूक्रेनी सैनिकों को अपने हथियार डालने को कहा है।

ये खबर उस समय सामने आई जब रूसी सेना ने मंगलवार को पूर्वी यूक्रेन में देश के औद्योगिक गढ़ पर नियंत्रण करने के लिए जमीनी स्तर पर एक बड़ा हमला शुरू किया, जिसे यूक्रेनी अधिकारियों ने ‘युद्ध का एक नया चरण’ बताया है। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने मंगलवार तड़के कहा कि रूसी सेना ने डोनबास क्षेत्र पर पूर्ण नियंत्रण के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं।

 

हाल के दिनों में रूसी सेना द्वारा रासायनिक हथियार के इस्तेमाल की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच रूसी सेना पड़ोसी खारकीव सहित कई क्षेत्रों में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है। दक्षिणी डोनेट्स्क में रूसी सेना ने रणनीतिक बंदरगाह शहर मारियुपोल की नाकाबंदी और गोलाबारी जारी रखी है और अन्य शहरों में भी मिसाइल दाग रही है। 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने पूर्वी यूक्रेन पर कब्जा करने के लिए हमला शुरू कर दिया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘अब हम बता सकते हैं कि रूसी बलों ने डोनबास के लिए युद्ध आरंभ कर दिया है। पूरी रूसी सेना का एक बड़ा हिस्सा इस हमले पर ध्यान केन्द्रित कर रहा है।’ 

मॉस्को समर्थित अलगाववादी आठ साल से ज्यादातर रूसी भाषी डोनबास में यूक्रेनी सेना से लड़ रहे हैं और उन्होंने दो स्वतंत्र गणराज्यों की घोषणा की है जिन्हें रूस ने मान्यता दी है। माना जा रहा है कि रूस ने डोनबास पर कब्जा करना युद्ध में अपना मुख्य लक्ष्य घोषित कर दिया है क्योंकि राजधानी कीव को जब्त करने का उसका प्रयास विफल हो गया है। 

(भाषा इनपुट)

Web Title: Russia ukriane war, Russia calls all Ukrainia forces to immediately lay down arms says reports

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे