Russia-Ukraine War: रूसी विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान- युद्धग्रस्त यूक्रेन में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा रूस

By मनाली रस्तोगी | Published: May 6, 2022 05:10 PM2022-05-06T17:10:19+5:302022-05-06T17:13:23+5:30

रूसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एलेक्सी जैतसेव ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि यूक्रेन में रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा।

Russia-Ukraine War Russian Foreign Ministry Says Will Not Use Nuclear Weapons In Ukraine | Russia-Ukraine War: रूसी विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान- युद्धग्रस्त यूक्रेन में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा रूस

Russia-Ukraine War: रूसी विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान- युद्धग्रस्त यूक्रेन में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा रूस

Highlightsरूस ने यूक्रेन में 24 फरवरी को मिलिट्री अभियान की घोषणा की थी।ऐसे में रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को दो महीनों से ज्यादा हो चुका है, लेकिन इस युद्ध के रुकने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। पश्चिमी देश रूस द्वारा यूक्रेन पर परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर लगातार सार्वजनिक रूप से बयानबाजी कर रहे हैं।

मॉस्को: युद्धग्रस्त यूक्रेन में रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा। यह जानकारी रूसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एलेक्सी जैतसेव ने शुक्रवार को दी। रॉयटर्स के अनुसार जैतसेव ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि रूस द्वारा परमाणु हथियारों का इस्तेमाल उस पर लागू नहीं होता जिसे मॉस्को यूक्रेन में अपना विशेष सैन्य अभियान कहता है। 

बता दें कि पश्चिमी देश रूस द्वारा यूक्रेन पर परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर लगातार सार्वजनिक रूप से बयानबाजी कर रहे हैं। सीआईए के निदेशक विलियम बर्न्स ने 14 अप्रैल को कहा कि यूक्रेन में रूस को जो झटके लगे हैं, उसे देखते हुए, "हममें से कोई भी सामरिक परमाणु हथियारों या कम-उपज वाले परमाणु हथियारों के संभावित सहारा से उत्पन्न खतरे को हल्के में नहीं ले सकता है।"

बताते चलें कि रूस ने यूक्रेन में 24 फरवरी को मिलिट्री अभियान की घोषणा की थी। ऐसे में रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को दो महीनों से ज्यादा हो चुका है, लेकिन इस युद्ध के रुकने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। ऐसे में जहां एक ओर यूक्रेन की सेना ने कड़ा प्रतिरोध किया है तो वहीं इस दौरान पश्चिमी देशों ने रूस को अपनी सेना वापस लेने के लिए मजबूर करने के प्रयास में उस पर व्यापक प्रतिबंध लगा दिए हैं। 

Web Title: Russia-Ukraine War Russian Foreign Ministry Says Will Not Use Nuclear Weapons In Ukraine

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे