Russia: व्लादिमीर पुतिन की गाड़ी पर हुआ जानलेवा हमला, जोरदार धमाके से कार उड़ाने की थी शाजिश

By आजाद खान | Published: September 15, 2022 03:16 PM2022-09-15T15:16:35+5:302022-09-15T15:35:41+5:30

यूरो वीकली न्यूज ने यह दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर हमला हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, जब पुतीन अपने आधिकारिक आवास लौट रहे थे तब यह घटना घटी है।

Russia ukraine war news Deadly attack on Vladimir Putin car conspiracy to blow up the car with loud bang | Russia: व्लादिमीर पुतिन की गाड़ी पर हुआ जानलेवा हमला, जोरदार धमाके से कार उड़ाने की थी शाजिश

फोटो सोर्स: ANI

Highlightsरूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर जानलेवा हमला हुआ है। उनके कार के पहिए पर धमाका किया गया है। यह हमला किसने किया है, इसकी अभी तक पुष्टी नहीं हो पाई है।

मास्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर हमला होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जब पुतिन अपने आधिकारिक आवास लौट रहे थे तब उनके काफिले पर हमला हुआ है। 

यह हमला किसने किया है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन इस हमले को लेकर व्लादिमीर पुतिन के सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। 

क्या है पूरा मामला

यूरो वीकली न्यूज के मुताबिक, जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने आवास पर लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी सुरक्षा दस्ते की पहली कार को एक एंबुलेंस ने रोका। इसके बाद दावा किया जा रहा है कि व्लादिमीर पुतिन जिस कार में सवार थे, उस कार के बायें पहिये में जोरदार धमाका हुआ है। 

बताया जा रहा है कि धमाके के बाद चारो और धुआ फैल गया था जिसके बाद बम निरोधक दस्ते और बुलेटप्रूफ सुरक्षादल ने माहौल को संभाला। इसी बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सुरक्षा घेरे में ले लिया। 

हालाकि इस हमले में व्लादिमीर पुतिन को कोई चोंट नहीं आई है और वह सुरक्षित है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतित पर हुए इस हमले को लेकर अब उनकी सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे है। 

एंबुलेंस से मिली है एक लाश

रिपोर्ट के अनुसार, हमले के बाद राष्ट्रपति पुतिन को सुरक्षित जगह ले जाया गया और एंबुलेंस की जांच की गई। जांच कर रहे अधिकारियों को एंबुलेंस से एक लाश मिली है जिससे यह आंशका जताई जा रही है कि आरोपी एक आत्मघाती हमलावर था। 

आपको बता दें कि इस रिपोर्ट में यह खुलासा नहीं हुआ है कि राष्ट्रपति पुतिन पर यह हमला कब हुआ है। यही नहीं यह रिपोर्ट कितना सच है, इस पर भी सवाल उठ रहे है क्योंकि इस हमले को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

Web Title: Russia ukraine war news Deadly attack on Vladimir Putin car conspiracy to blow up the car with loud bang

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे