Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन को लेकर रूस और अमेरिका में तनाव तेज, अमेरिकी राजनयिक मिशन के उप प्रमुख निष्कासित, 7000 सैनिक और बढ़ाए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 17, 2022 08:10 PM2022-02-17T20:10:53+5:302022-02-17T20:47:02+5:30

Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन की सीमा पर रूस की बढ़ती सैन्य मौजूदगी की पृष्ठभूमि में नाटो के सदस्य देशों ने पूर्वी यूरोप में स्थित अपने सदस्यों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए नये तरीके तलाशे।

Russia Ukraine Crisis Tension America deputy chief US diplomatic mission expelled 7000 troops increased | Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन को लेकर रूस और अमेरिका में तनाव तेज, अमेरिकी राजनयिक मिशन के उप प्रमुख निष्कासित, 7000 सैनिक और बढ़ाए

यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में तनाव बढ़ गया है, जहां रूस समर्थित अलगाववादी 2014 से यूक्रेनी सैनिकों से लड़ रहे हैं।

Highlightsलुशांक क्षेत्र में यूक्रेन की गोलाबारी बढ़ गई।जर्मनी, नीरदलैंड और नार्वे अतिरिक्त सैनिक लिथुआनिया भेज रहे हैं। हवाई सुरक्षा के लिए डेनमार्क और स्पेन लड़ाकू विमान मुहैया करा रहे हैं।

Russia Ukraine Crisis: रूस ने यूक्रेन को लेकर बढ़ते तनाव के बीच मास्को में अमेरिकी राजनयिक मिशन के उप प्रमुख को निष्कासित कर दिया। वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि रूस ने यूरोपीय सुरक्षा और यूक्रेन पर अमेरिका एवं नाटो के प्रस्तावों का जवाब दिया है। 

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सहयोगी देशों ने रूस पर आरोप लगाया है कि उसने कुछ सैनिकों के सैन्य अड्डों पर लौटने की बात कह कर विश्व को गुमराह किया, जबकि उसने यू्क्रेन से लगी अपनी सीमा के पास करीब 7000 सैनिक और बढ़ा दिए। गठबंधन ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी कि रूसी सैनिकों के जमावड़े (यूक्रेन से लगी सीमा के नजदीक) ने सिर्फ उसके संकल्प को मजबूत किया है।

हफ्ते की शुरूआत में तनाव घटाने वाले रूस से कुछ संकेत मिलने के बाद स्थिति फिर से विपरित दिशा में जाती प्रतीत हो रही है। नाटो प्रमुख ने कूटनीतिक समाधान के लिए प्रयास जारी रखने की रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन की पेशकश का स्वागत किया है लेकिन उन्होंने और अन्य ने चेतावनी दी है कि अमेरिका नीत गठबंधन ने सैनिकों की वह वापसी अब तक नहीं देखी है जिसकी मास्को ने घोषणा की थी। ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस ने ब्रसेल्स में पश्चिमी देशेां के गठबंधन की एक बैठक से पहले कहा, ‘‘हमने बयानों के कुछ उलट देखा है। हमने पिछले 48 घंटे में सैनिकों की संख्या में 7,000 तक की वृद्धि देखी है। ‘‘

उन्होंने कहा, ‘‘हम काफी गंभीर हैं और खतरे का सामना करने जा रहे हैं, जो अभी पैदा किया जा रहा है। ’’उनका यह बयान बुधवार को अमेरिकी प्रशासन के अधिकारी के बयान के समान है। उल्लेखनीय है रूस ने यूक्रेन की सीमा के पास अपने 1,50,000 सैनिकों को जमा कर रखा है, जिससे यूक्रेन पर आसन्न हमले का अंदेशा पैदा हो गया है।

इस बीच, इस सप्ताह रूस ने कई बार कहा कि वह अपने कुछ सैनिकों को सैन्य अड्डों पर वापस बुला रहा है। बृहस्पतिवार को नाटो के सहयोगी देशों ने चेतावनी दी कि वे किसी भी आक्रमण का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। वालेस ने कहा, ‘‘इस सैन्य जमावड़े-रूस के जमीनी लड़ाकू बल का करीब 60 प्रतिशत- का परिणाम आपको विपरित प्रभाव देगा।’’

(इनपुट एजेंसी)

Web Title: Russia Ukraine Crisis Tension America deputy chief US diplomatic mission expelled 7000 troops increased

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे