नया खतरा! पहली बार इंसानों तक पहुंचा बर्ड फ्लू वायरस का खतरनाक H5N8 स्ट्रेन, रूस में सामने आया केस

By विनीत कुमार | Published: February 21, 2021 08:58 AM2021-02-21T08:58:00+5:302021-02-21T08:58:50+5:30

कोरोना से जंग के बीच बर्ड फ्लू वायरस के एक संक्रामक और जानलेवा स्ट्रेन के इंसानों तक पहुंचने का दुनिया का पहला मामला सामने आया है। रूस में आए इन मामलों को लेकर WHO को जानकारी दी गई है।

Russia reports world first case of H5N8 bird flu infection transferred to human | नया खतरा! पहली बार इंसानों तक पहुंचा बर्ड फ्लू वायरस का खतरनाक H5N8 स्ट्रेन, रूस में सामने आया केस

बर्ड फ्लू वायरस का H5N8 स्ट्रेन इंसानों तक पहुंचा (फाइल फोटो)

Highlightsबर्ड फ्लू वायरस के संक्रामक स्ट्रेन A(H5N8) के इंसानों में पहुचने का केस आया सामनेरूस में आए इस तरह के पहले मामले, WHO को अलर्ट कर दिया गया हैअधिकारियों के अनुसार H5N8 के इंसानों से इंसानों में पहुंचने की अभी पुष्टि नहीं हुआ है

कोरोना संक्रमण से जूझ रही दुनिया के लिए नया खतरा पैदा हो गया है। बर्ड फ्लू वायरस के एक खास स्ट्रेन के पक्षियों से इंसानों में ट्रांसमिशन का पहला केस सामने आया है। इस स्ट्रेन का नाम A(H5N8) है और इस तरह का पहला मामला रूस में सामने आया है। 

रूस ने इस बात की जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को दे दी है। बर्ड फ्लू वायरस के H5N8 स्ट्रेन के फैलने की खबरें हाल में रूस सहित यूरोप, चीन, मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में आई थी। हालांकि, ये स्ट्रेन पॉल्ट्री में ही फैला था। अन्य स्ट्रेन जैसे  H5N1, H7N9 और H9N2 के इंसानों में फैलने की बात पहले ही आ चुकी है।

रूस के स्वास्थ्य निगरानी विभाग की प्रमुख अन्ना पोपोवा ने बताया कि जैसे ही रूस अपने नतीजों से संतुष्ट हुआ, उसने WHO को पूरे मामले की जानकारी दे दी। उन्होंने कहा कि अभी H5N8 स्ट्रेन के इंसानों से इंसानों में फैलने जैसा कोई केस नहीं आया है।

बर्ड फ्लू संक्रमण के ज्यादातर केस किसी जीवित या मृत पक्षी के संपर्क में आने से अभी तक सामने आते रहे हैं। साथ ही ठीक तरह से पकाया गया खाना सुरक्षित माना गया है। 

बहरहाल, बर्ड फ्लू का H5N8 स्ट्रेन बेहद संक्रामक है। ये पक्षियों के लिए जानलेवा भी साबित होता रहा है। हालांकि इससे पहले कभी इंसानों में नहीं फैला। अन्ना पोपोवा के मुताबिक वैज्ञानिकों ने एक पोल्ट्री फार्म के सात कर्मचारियों से H5N8 स्ट्रेन का जेनेटिक मैटिरियल आइसोलेट किया है। यहां दिसंबर में बर्ड फ्लू फैला था। 

उन्होंने यह भी कहा कि इन कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर नहीं दिखा और उनमें हल्के लक्षण पाए गए थे। सभी इससे रिकवर भी हो चुके हैं। साथ ही ये संक्रमण आगे नहीं बढ़ा। इस बीच साइबेरिया के वेक्टर इंस्टट्यूट ने शनिवार को कहा कि वो H5N8 के खिलाफ वैक्सीन सहित ह्यूमन टेस्ट को शुरू करेगा।

Web Title: Russia reports world first case of H5N8 bird flu infection transferred to human

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे