रूस ने तालिबान और अफगानिस्तान के अधिकारियों को मॉस्को में बैठक के लिए किया आमंत्रित

By भाषा | Published: May 28, 2019 04:17 AM2019-05-28T04:17:52+5:302019-05-28T04:17:52+5:30

Russia invites Taliban and Afghan officials to meet in Moscow | रूस ने तालिबान और अफगानिस्तान के अधिकारियों को मॉस्को में बैठक के लिए किया आमंत्रित

रूस ने तालिबान और अफगानिस्तान के अधिकारियों को मॉस्को में बैठक के लिए किया आमंत्रित

अफगानिस्तान के राजनेता तालिबान के साथ मॉस्को में दो दिवसीय बैठक करेंगे। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। अमेरिका और आतंकवादियों के बीच संकटग्रस्त शांतिवार्ता के बावजूद अफगानिस्तान में लगातार हमले हो रहे हैं।

यह बैठक 28-29 मई को रूस और अफगानिस्तान के बीच राजनयिक संबंध के 100 साल के मौके पर आयोजित होगी। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि 14 सदस्यों वाला एक प्रतिनिधिमंडल मॉस्को जा रहा है। इसका नेतृत्व मुल्ला अब्दुल गनी बरादर कर रहे हैं।

वहीं अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई भी हिस्सा लेंगे। वहीं अफगानिस्तान की उच्च स्तरीय शांति परिषद के प्रवक्ता भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे। ऐसा दूसरी बार हो रहा है जब तालिबान के सदस्य विपक्षी नेताओं के साथ रूस में मिलेंगे। 

Web Title: Russia invites Taliban and Afghan officials to meet in Moscow

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे