सैनिकों को वियाग्रा देकर रूस यूक्रेनी महिलाओं का करवा रहा है रेप-संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी ने किया चौंकाने वाला दावा

By आजाद खान | Published: October 17, 2022 05:48 PM2022-10-17T17:48:45+5:302022-10-17T17:55:05+5:30

संयुक्त राष्ट्र की विशेष प्रतिनिधि प्रमिला पैटन ने यह भी दावा किया है कि यह अपराध महिलाएं और लड़कियों के साभ पुरुष और लड़के के खिलाफ भी किया गया है।

Russia giving Viagra to soldiers to rape Ukrainian women UN official Pramila Patton shocking claim | सैनिकों को वियाग्रा देकर रूस यूक्रेनी महिलाओं का करवा रहा है रेप-संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी ने किया चौंकाने वाला दावा

फोटो सोर्स: ANI (प्रतिकात्मक फोटो)

Highlightsराजस्थान के गंगानगर के एक बैंक में डकैती होते-होते बच गई है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें महिला को केवल कैंची के सहारे ही आरोपी को धमकाते और उसे भगाते हुए देखा गया है।

Russia-Ukraine Crisis: रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस खुलासे में संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने यह दावा किया है कि रूस अपने सैनिकों को वियाग्रा देकर यूक्रेनी महिलाओं की रेप करने के लिए उन्हें उसका रहा है। 

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि युद्ध शुरू होने के बाद 100 से अधिका इसी तरीके के अपराधिक मामले को दर्ज किया गया है। खबर के अनुसार, इसमें महिलाओं के साथ पुरुषों पर भी अत्याचार हुआ है। 

संयुक्त राष्ट्र द्व्रारा क्या दावा किया गया है

संयुक्त राष्ट्र की विशेष प्रतिनिधि प्रमिला पैटन ने यह दावा किया है कि "सैन्य रणनीति" के तहत रूस अपने सैनिकों को ड्रग्स दे रहा है ताकि वे यूक्रेनी महिलाओं पर हमला कर उनका रेप कर सके। दावे के अनुसार, रूस अपने सैनिकों को वियाग्रा का डोज दे रहा है ताकि रूसी सैनिक यूक्रेनी महिलाओं का बलात्कार कर सके। 

उन्होंने आगे कहा कि इस बारे में यूक्रेनी महिलाओं ने गवाही दी है कि वियाग्रा से लैस रूसी सैनिकों द्वारा औरतों का रेप किया जा रहा है। पैटन के मुताबिक, इन पीड़ितों में न केवल महिलाएं और लड़कियां ही शामिल है, बल्कि पुरुष और लड़के भी इनके शिकार हुए है। 

100 से अधिका मामले है दर्ज

प्रमिला पैटन को अपने दावे में आगे यह कहते हुए सुना गया है कि यूक्रेनी महिलाओं पर 100 से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हुए है। इन केस में बलात्कार और यौन हिंसा जैसे अपराध शामिल है। यही नहीं कई और यातनाएं और अन्य गैरकानूनी गतिविधियां भी शामिल है। 

हालांकि इन आरोपों को रूसी अधिकारियों ने खंडन किया है और इस पर बोलतु हुए कहा है कि उनकी सेना पर लगाए गए ये आरोप गलत है। उनका कहना है कि उनकी सेना केवल उन क्षेत्रों पर निशाना साधती है जहां पर नागरिक नहीं है। 

Web Title: Russia giving Viagra to soldiers to rape Ukrainian women UN official Pramila Patton shocking claim

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे