Russia Ukraine War: रूस का बड़ा ऐलान, मानवीय गलियारे के जरिए नागरिकों को निकालने के लिए की युद्धविराम की घोषणा

By मनाली रस्तोगी | Published: March 5, 2022 12:26 PM2022-03-05T12:26:45+5:302022-03-05T13:26:04+5:30

रूस और यूक्रेन में हो रही जंग के बीच रूसी मीडिया स्पुतनिक की ओर से एक बड़ी खबर सामने आई। दरअसल, रूस ने नागरिकों के लिए मानवीय गलियारे खोलने के लिए यूक्रेन में 07:00 GMT (ग्रीनविच मीन टाइम ज़ोन) से युद्धविराम का ऐलान किया है। 

Russia declares ceasefire in Ukraine to open humanitarian corridors for civilians | Russia Ukraine War: रूस का बड़ा ऐलान, मानवीय गलियारे के जरिए नागरिकों को निकालने के लिए की युद्धविराम की घोषणा

Russia Ukraine War: रूस का बड़ा ऐलान, मानवीय गलियारे के जरिए नागरिकों को निकालने के लिए की युद्धविराम की घोषणा

Highlightsरूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है।ऐसे में रूस ने नागरिकों के लिए मानवीय गलियारे खोलने के लिए यूक्रेन में 07:00 GMT से युद्धविराम की घोषणा की है।

कीव: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इस बीच यूक्रेन में तबाही का मंजर साफ देखा जा सकता है। यही नहीं, दोनों देशों में हो रही जंग के कारण आमजन को काफी सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में रूसी मीडिया स्पुतनिक की ओर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। समाचार एजेंसी एएनआई ने स्पुतनिक के हवाले से बताया कि रूस ने नागरिकों के लिए मानवीय गलियारे खोलने के लिए यूक्रेन में 07:00 GMT (ग्रीनविच मीन टाइम ज़ोन) से युद्धविराम की घोषणा की है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस ने यूक्रेनी शहरों मारियुपोल और वोल्नोवाखा से मानवीय गलियारों को बाहर निकालने की अनुमति देने के लिए शनिवार को आंशिक संघर्ष विराम की घोषणा की है। वहीं, ANI ने यूक्रेन के द कीव इंडिपेंडेंट के हवाले से बताया है कि मानवीय गलियारों को स्थापित करने के लिए मारियुपोल और वोल्नोवाखा में अस्थायी युद्धविराम शुरू हो गया है। गलियारे नागरिकों को निकालने और दुनिया से कटे हुए शहरों में भोजन और दवा पहुंचाने का काम करेंगे।

Web Title: Russia declares ceasefire in Ukraine to open humanitarian corridors for civilians

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे