बस दुर्घटना में 17 प्रवासियों की मौत, 13 अस्पताल में भर्ती, मेक्सिको के पुएबला में हुआ हादसा

By भाषा | Published: February 21, 2023 01:56 PM2023-02-21T13:56:31+5:302023-02-21T13:58:20+5:30

45 में से 15 यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत गंभीर है।

road accident 17 migrants killed 13 injured in bus crash in Mexico | बस दुर्घटना में 17 प्रवासियों की मौत, 13 अस्पताल में भर्ती, मेक्सिको के पुएबला में हुआ हादसा

बस दुर्घटना में 17 प्रवासियों की मौत, 13 अस्पताल में भर्ती, मेक्सिको के पुएबला में हुआ हादसा

Highlightsपुएबला के गृह सचिव जूलियो हुएर्ता के अनुसार सभी मृतक प्रवासी थे।इनमें वेनेजुएला, कोलंबिया और मध्य अमेरिका के प्रवासी शामिल हैं।45 में से 15 यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मेक्सिको सिटीः मेक्सिको के पुएबला राज्य में एक बस दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार कम से कम 17 प्रवासियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुएबला के गृह सचिव जूलियो हुएर्ता के अनुसार सभी मृतक प्रवासी थे।

इनमें वेनेजुएला, कोलंबिया और मध्य अमेरिका के प्रवासी शामिल हैं। हुएर्ता ने कहा कि दुर्घटना रविवार को दक्षिणी राज्य ओक्साका से आने वाले एक राजमार्ग पर हुई। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि प्रवासी अपर्याप्त दस्तावेजों के साथ यात्रा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि 45 में से 15 यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत गंभीर है। आठ अन्य को भी चोट आई हैं। सभी प्रवासी वयस्क थे। 

Web Title: road accident 17 migrants killed 13 injured in bus crash in Mexico

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे