लाइव न्यूज़ :

UK budget 2020: भारतवंशी वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने पेश किया बजट, वीजा शुल्क में बढ़ोतरी, भारतीय होंगे प्रभावित, हेल्थ सरचार्ज भी बढ़ाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2020 18:30 IST

वित्त मंत्री ने हाउस ऑफ कॉमंस में अपने बजट भाषण के दौरान कहा, “प्रवासियों को हमारी एनएचएस (राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना) से फायदा मिलता है और हम सभी चाहते हैं कि उन्हें ये मिले- लेकिन लोगों को जो अधिकार मिलते हैं, उन्हें कुछ (कीमत) देना भी चाहिए।”

Open in App
ठळक मुद्देनई व्यवस्था के तहत 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए घटी हुई दर से 470 पाउंड देने होंगे।विदेशी छात्रों के लिए अधिभार 300 पाउंड से बढ़ाकर 470 पाउंड कर दिया गया है। 

लंदनः ब्रिटेन में भारतीय मूल के वित्त मंत्री ऋषि सुनक द्वारा पेश किए बजट में भारत सहित विभिन्न देशों के प्रवासियों पर लगाए जाने वाले अनिवार्य स्वास्थ्य शुल्क में भारी बढ़ोतरी की गई है, जिसके चलते दीर्घावधि का वीजा महंगा हो जाएगा।

सुनक ने घोषणा की है कि प्रवासी स्वास्थ्य अधिभार को 400 पाउंड से बढ़ाकर 624 पाउंड किया जाएगा। गौरतलब है कि ब्रिटेन में जन्मे सुनक के पिता चिकित्सक हैं और मां फार्मासिस्ट हैं। वित्त मंत्री ने हाउस ऑफ कॉमंस में अपने बजट भाषण के दौरान कहा, “प्रवासियों को हमारी एनएचएस (राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना) से फायदा मिलता है और हम सभी चाहते हैं कि उन्हें ये मिले- लेकिन लोगों को जो अधिकार मिलते हैं, उन्हें कुछ (कीमत) देना भी चाहिए।”

उन्होंने कहा, “इसके लिए अधिभार पहले ही है, लेकिन यह उन फायदों को पूरी तरह नहीं दर्शाता है जो लोगों को मिलते हैं। इसलिए, जैसा कि हमने अपने घोषणापत्र में वादा किया था, हम प्रवासी स्वास्थ्य अधिभार को बढ़ाकर 624 पाउंड कर रहे हैं। इसमें बच्चों के लिए घटी दरों का प्रावधान है।”

नई व्यवस्था के तहत 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए घटी हुई दर से 470 पाउंड देने होंगे, जबकि विदेशी छात्रों के लिए अधिभार 300 पाउंड से बढ़ाकर 470 पाउंड कर दिया गया है। 

टॅग्स :ब्रिटेनब्रिटिश पार्लियामेंटबोरिस जॉनसन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा