लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में मानवाधिकार की स्थिति पर रिपोर्ट की समीक्षा कर रहे हैं: अमेरिका

By भाषा | Updated: January 29, 2021 09:51 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 29 जनवरी अमेरिका ने कहा है कि वह श्रीलंका में मानवाधिकार संबंधी स्थिति के बारे में संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट की ध्यान से समीक्षा कर रहा है।

रिपोर्ट में अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा अधिक निगरानी तथा मजबूत एहतियाती कार्रवाई का आह्वान किया गया है। इसमें चेतावनी दी गयी है, ‘‘श्रीलंका की मौजूदा स्थिति ऐसी नीतियों और प्रक्रियाओं की पुनरावृत्ति का माहौल बनाती है जिसमें गंभीर मानवधिकार उल्लंघन के मामले बढ़ रहे हैं।’’

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, ‘‘हम श्रीलंका में मानवाधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की महत्वपूर्ण रिपोर्ट की ध्यान से समीक्षा कर रहे हैं।’’

प्राइस ने ट्वीट किया, ‘‘श्रीलंका का भविष्य आज मानवाधिकारों के सम्मान पर और बीती घटनाओं से निबटने के लिए उठाए गए अर्थपूण कदमों पर निर्भर करता है।’’

रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका में सशस्त्र संघर्ष समाप्त होने के करीब 12 वर्ष बाद, गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों और सभी ओर से उत्पीड़न के मामलों में दंडमुक्ति के आरोप पहले से कहीं अधिक लग रहे हैं। रिपोर्ट में बीते वर्ष दंडमुक्ति, सरकारी कामकाज के बढ़ते सैन्यीकरण और समाज को डराने धमकाने पर चिंता जताई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व अधिक खबरें

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'