लाइव न्यूज़ :

रिश्ते और होंगे मजबूतः भारतीय राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा- खुशी महसूस कर रहा हूं कि अगले दो महीने में अमेरिका के पांच गवर्नर भारत दौरे पर जाएंगे

By भाषा | Updated: September 4, 2019 13:08 IST

ट्रम्प प्रशासन और मोदी सरकार द्वारा दोनों देशों के संबंधों को बढ़ाने के प्रयासों के तहत ये पांच गवर्नर भारत दौर पर जा रहे हैं। इस पूरे कार्यक्रम को अमेरिका में भारतीय राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला की देखरेख में अंजाम दिया जाएगा, जो अभी तक 11 अमेरिकी राज्यों की यात्रा कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों देशों में राज्यों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए श्रृंगला ने कहा कि यह एक बेहद महत्वपूर्ण पहल है।आर्थिक गतिविधियों, निवेश, व्यापार और लोगों के बीच सम्पर्क कायम करने में राज्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

अमेरिकी राज्यों न्यू जर्सी, अर्कांसस, कोलोराडो, डेलावेयर और इंडियाना के गवर्नर आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए अगले दो महीने में भारत की यात्रा पर जाएंगे।

वे अपने-अपने राज्यों के शीर्ष उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। ट्रम्प प्रशासन और मोदी सरकार द्वारा दोनों देशों के संबंधों को बढ़ाने के प्रयासों के तहत ये पांच गवर्नर भारत दौर पर जा रहे हैं। इस पूरे कार्यक्रम को अमेरिका में भारतीय राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला की देखरेख में अंजाम दिया जाएगा, जो अभी तक 11 अमेरिकी राज्यों की यात्रा कर चुके हैं।

दोनों देशों में राज्यों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए श्रृंगला ने कहा कि यह एक बेहद महत्वपूर्ण पहल है। श्रृंगला ने कहा, ‘‘ आर्थिक गतिविधियों, निवेश, व्यापार और लोगों के बीच सम्पर्क कायम करने में राज्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।’’

न्यू जर्सी के गवर्नर फिल मर्फी ने भारत यात्रा पर रवाना होने से कुछ दिन पहले कहा, ‘‘ मैं यह बताते हुए बेहद खुशी महसूस कर रहा हूं कि अगले दो महीने में अमेरिका के पांच गवर्नर भारत दौरे पर जाएंगे।’’ मर्फी भारत यात्रा पर आने वाले न्यू जर्सी के पहले गवर्नर होंगे। पिछले दिनों मर्फी श्रृंगला के लिए रात्रि भोज का आयोजन कर चुके हैं।

अर्कांसस के गर्वनर असा हचिन्सन 29 सितंबर से 6 अक्तूबर तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। अर्कांसस के किसी गवर्नर की यह पहली भारत यात्रा होगी। इंडियाना के गर्वनर एरिक होलकोम्ब इस माह के आखिर में भारत के अपने दूसरे दौरे पर जाएंगे।

कोलोराडो के गर्वनर जेरेड पोलिस अपनी भारत यात्रा के दौरान मुंबई, बेंगलुरु और नयी दिल्ली जाएंगे। डेलावेयर के गर्वनर जॉन कार्नी भी भारत के दौरे पर कुछ राज्यों में जाएंगे। इसके अलावा, कैलिफोर्निया के लेफ्टिनेंट एलेनी कौनालकाइस भी जल्द ही भारत जाने वाले हैं। 

टॅग्स :अमेरिकाइंडियामोदी सरकारडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल