लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार अति आवश्यक है : जी4 देश

By भाषा | Updated: September 23, 2021 09:59 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, 23 सितंबर भारत, ब्राजील, जर्मनी और जापान ने फिर दोहराया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी और अस्थायी सदस्यों की संख्या में विस्तार के जरिए उसमें सुधार करना ‘‘अति आवश्यक’’ है ताकि यह वैश्विक निकाय अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में ‘‘जटिल और बदलती चुनौतियों’’ से बेहतर तरीके से निपट सकें।

विदेश मंत्री एस जयशंकर, ब्राजील के विदेश मंत्री कार्लोस अल्बर्टो फ्रांको फ्रैंका, जर्मनी के संघीय विदेश मंत्री हीको मास और जापान के विदेश मंत्री मोतेगी तोशिमित्शू ने बुधवार को यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के दौरान मुलाकात की।

जी4 मंत्री स्तरीय संयुक्त प्रेस बयान में कहा गया है कि इन देशों ने सुरक्षा परिषद को अधिक तर्कसंगत, प्रभावी और सभी का प्रतिनिधित्व करने वाला बनाने के लिए उसमें सुधार की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया है।

बयान में कहा गया है, ‘‘जी4 मंत्रियों ने पुन: दोहराया कि सुरक्षा परिषद में स्थायी और अस्थायी सदस्यों की दोनों श्रेणियों में विस्तार के लिए उसमें सुधार अति आवश्यक है ताकि सुरक्षा परिषद अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए जटिल और बदलती चुनौतियों से बेहतर तरीके से निपट सकें और अपने कर्तव्यों का प्रभावी तरीके से निर्वहन कर सकें।’’

जी4 मंत्रियों ने सुरक्षा परिषद में नए स्थायी सदस्यों के तौर पर शामिल होने के लिए एक-दूसरे की उम्मीदवारी का समर्थन किया।

इस साल जनवरी में भारत दो साल के कार्यकाल के लिए अस्थायी सदस्य के तौर पर सुरक्षा परिषद में शामिल हुआ है और उसका कार्यकाल दिसंबर 2022 में समाप्त हो जाएगा। भारत ने अगस्त में सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता भी की।

जी4 देश पारंपरिक रूप से संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय वार्षिक सत्र के इतर मुलाकात करते हैं। इस बैठक के बाद जयशंकर ने जी4 विदेश मंत्रियों की एक तस्वीर ट्वीट की और कहा, ‘‘ भारत ने बहुपक्षवाद में सुधार की आवश्यकता पर स्पष्ट संदेश भेजा है। तय समय सीमा में ठोस नतीजों का आह्वान किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'