कांगोः शांति मिशन के लिए जा रहे संयुक्त राष्ट्र के हेलीकॉप्टर पर विद्रोहियों का हमला, 8 की मौत, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 30, 2022 10:56 AM2022-03-30T10:56:57+5:302022-03-30T11:03:55+5:30

एक बयान के अनुसार,विद्रोही समूह एम23 ने सोमवार को तचांजू, रूनीओनी, नदिजा और तचेंगरेरो सहित कई गांवों पर हमला किया।

Rebels shoot down UN helicopter in Congo killing eight | कांगोः शांति मिशन के लिए जा रहे संयुक्त राष्ट्र के हेलीकॉप्टर पर विद्रोहियों का हमला, 8 की मौत, जानिए

कांगोः शांति मिशन के लिए जा रहे संयुक्त राष्ट्र के हेलीकॉप्टर पर विद्रोहियों का हमला, 8 की मौत, जानिए

Highlightsविद्रोही समूह एम23 ने सोमवार को तचांजू, रूनीओनी, नदिजा और तचेंगरेरो सहित कई गांवों पर हमला कियासंयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि बचाव अभियान में मलबा मिला हैआठ लोगों के शव पूर्वी कांगो के सबसे बड़े शहर गोमा लाए गए

डकारः कांगो की सेना ने कहा कि देश के पूर्वी क्षेत्र में विद्रोहियों ने मंगलवार को आठ शांति सैनिकों और संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षकों को लेकर जा रहे संयुक्त राष्ट्र के एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया। संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा है।

कांगो सेना के एक बयान के अनुसार, हेलीकॉप्टर एक अन्य हेलीकॉप्टर के साथ कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए जा रहा था, तभी उस पर हमला किया गया। हेलीकॉप्टर पर मौजूद संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षक सैनिक उन समुदायों की गतिविधियों का आकलन कर रहे थे जिन पर एक विद्रोही समूह ने हमला किया था।

एक बयान के अनुसार,विद्रोही समूह एम23 ने सोमवार को तचांजू, रूनीओनी, नदिजा और तचेंगरेरो सहित कई गांवों पर हमला किया। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बाद में कहा कि एक खोज और बचाव अभियान में मलबा मिला है और कोई भी जीवित नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि आठ लोगों के शव पूर्वी कांगो के सबसे बड़े शहर गोमा लाए गए।

दुजारिक ने कहा, ‘‘हम पाकिस्तानी चालक दल के छह सदस्यों और रूस और सर्बिया के दो सैन्य कर्मचारियों के परिवारों और उनके देश की सरकारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच चल रही है।’’ 

Web Title: Rebels shoot down UN helicopter in Congo killing eight

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :United