लाइव न्यूज़ :

हज यात्रा पर बैन हटाए सऊदी अरब: कतर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 11, 2019 17:37 IST

सऊदी प्रेस एजेंसी के एक अधिकारी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा था कि कतर और अन्य देशों के विदेश यात्रियों को इसके बाद मदीना या जेद्दा हवाई अड्डे पर उतरने की मंजूरी दी जाएगी.

Open in App

कतर ने सऊदी अरब से अपील की है कि वह हज यात्रा के इच्छुक कतर के नागरिकों के लिए 'प्रतिबंध और बाधाएं' खत्म करे. दोनों ही खाड़ी देशों के बीच कटु राजनयिक विवाद चल रहा है. इस्लाम के पवित्र शहर मक्का और मदीना सऊदी अरब में हैं. कतर की यह अपील सऊदी अरब द्वारा रमजान के पवित्र महीने में उमरा या छोटी तीर्थयात्रा करने के लिए कतर के नागरिकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक पंजीकरण की घोषणा के बाद आई है.सऊदी प्रेस एजेंसी के एक अधिकारी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा था कि कतर और अन्य देशों के विदेश यात्रियों को इसके बाद मदीना या जेद्दा हवाई अड्डे पर उतरने की मंजूरी दी जाएगी. हालांकि कतर की राष्ट्रीय मानवाधिकार समिति ने इन नए उपायों को 'मामूली' और 'अपर्याप्त' बताया क्योंकि हवाई यात्रा अब भी प्रतिबंधित है. यही नहीं एकमात्र सीमा चौकी भी पिछले दो साल से बंद है.कतर के इस्लामिक मामलों के मंत्रालय ने सऊदी अधिकारियों से कतर के नागरिकों पर लगाए गए सभी प्रतिबंधों और बाधाओं को खत्म करने की मांग की है.

टॅग्स :हज यात्रासऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा