कमर जावेद बाजवा नवंबर 2022 तक पाक सेनाध्यक्ष रहेंगे: अधिसूचना

By भाषा | Published: February 14, 2020 07:03 AM2020-02-14T07:03:33+5:302020-02-14T07:03:33+5:30

पिछले साल 29 नवंबर को बाजवा को सेवानिवृत्त होना था लेकिन पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने 59 वर्षीय सेनाध्यक्ष को सेवा विस्तार दे दिया।

Qamar Javed Bajwa will remain Pakistan Army Chief until November 2022: Notification | कमर जावेद बाजवा नवंबर 2022 तक पाक सेनाध्यक्ष रहेंगे: अधिसूचना

पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा। (फाइल फोटो)

Highlightsपाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा 28 नवंबर 2022 तक इस पद पर तैनात रहेंगे। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गयी है। यह अधिसूचना 28 जनवरी को जारी की गई। इससे पहले देश की संसद ने बाजवा का कार्यकाल बढाने संबंधी कानून पारित किया था।

पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा 28 नवंबर 2022 तक इस पद पर तैनात रहेंगे। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गयी है।

यह अधिसूचना 28 जनवरी को जारी की गई। इससे पहले देश की संसद ने बाजवा का कार्यकाल बढाने संबंधी कानून पारित किया था।

अधिसूचना में कहा गया है कि सेना प्रमुख का नया कार्यकाल तीन और साल के लिए होगा जो 29 नवंबर 2019 से प्रभावी होकर 28 नवंबर 2022 तक रहेगा।

पिछले साल 29 नवंबर को बाजवा को सेवानिवृत्त होना था लेकिन पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने 59 वर्षीय सेनाध्यक्ष को सेवा विस्तार दे दिया।

Web Title: Qamar Javed Bajwa will remain Pakistan Army Chief until November 2022: Notification

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे