सात मीटर लम्बे अजगर ने 54 वर्षीय महिला को जिंदा निगला

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 16, 2018 04:54 PM2018-06-16T16:54:39+5:302018-06-16T16:54:39+5:30

शुक्रवार को गांववासियों द्वारा सात मीटर लंबे अजगर का पेट काटने पर 54 वर्षीय वा तिबा का शव मिला। 

python swallowed woman alive in indonesia | सात मीटर लम्बे अजगर ने 54 वर्षीय महिला को जिंदा निगला

सात मीटर लम्बे अजगर ने 54 वर्षीय महिला को जिंदा निगला

मकस्सर (इंडोनेशिया), 16 जून (एएफपी) इंडोनेशिया की एक महिला का शव एक भीमकाय अजगर के पेट से मिला। पुलिस ने बताया कि इस अजगर को उसी जगह पर पकड़ा गया जहां महिला अपने सब्जी के बगीचे में काम कर रही थी। 

शुक्रवार को गांववासियों द्वारा सात मीटर लंबे अजगर का पेट काटने पर 54 वर्षीय वा तिबा का शव मिला। 

स्थानीय पुलिस प्रमुख हमका ने बताया कि मुना द्वीप के पेरस्यिापन लावेला गांव में फूले हुए अजगर को देखकर लोगों को शक हुआ कि इसी सांप ने महिला को निगला है और वह अजगर को मार कर बगीचे से बाहर ले आए। 

उन्होंने बताया , “ अजगर के पेट को काट कर खोलने पर महिला का शव अंदर मिला। ” 

हमका ने बताया कि महिला जिस बगीचे से लापता हुई थीं वह एक पत्थर की चट्टान के तले पर बना हुआ है जो गुफाओं से घिरा है और सांपों का घर माना जाता है। 

बृहस्पतिवार को महिला के घर न लौटने पर परेशान घरवालों के साथ ही करीब 100 निवासियों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। 

इंडोनेशिया और फिलीपीन में छह मीटर तक के भीमकाय अजगरों का पाया जाना बहुत आम है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें।

Web Title: python swallowed woman alive in indonesia

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे