तनाव के बीच पुतिन ने नए युद्धपोतों का निर्माण कार्य शुरू किया

By भाषा | Published: August 23, 2021 09:14 PM2021-08-23T21:14:36+5:302021-08-23T21:14:36+5:30

Putin begins construction of new warships amid tensions | तनाव के बीच पुतिन ने नए युद्धपोतों का निर्माण कार्य शुरू किया

तनाव के बीच पुतिन ने नए युद्धपोतों का निर्माण कार्य शुरू किया

मॉस्को, 23 अगस्त (एपी) पश्चिमी देशों के साथ तनाव के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सेना के आधुनिकीकरण के तहत सोमवार को नयी पनडुब्बियों और अन्य युद्धपोतों का निर्माण कार्य का आरंभ किया। वीडियो कॉल पर पुतिन ने सेवरोडिविन्स्क, सेंट पीटर्सबर्ग और कोमोसोमोल्स्क ऑन अमुर गोदी में अंतर महाद्विपीय मिसाइल से लैस दो परमाणु पनडुब्बियों, दो डीजल चालित पनडुब्बियों और दो युद्धपोत का निर्माण करने का आदेश दिया। इस मौके पर पुतिन ने कहा,‘ हम रूसी नौसेना की क्षमता को बढ़ाने, उसके ठिकानों और अवसंरचना का विकास व आधुनिक हथियारों से लैस करने की प्रक्रिया जारी रखेंगे।’’उन्होंने कहा, ‘‘मजबूत संप्रभु रूस के लिए जरूरी है कि शक्तिशाली और संतुलित नौसेना हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Putin begins construction of new warships amid tensions

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे