लाइव न्यूज़ :

काबुल हमले में मारी गई अमेरिकी मरीन के सम्मान में उनके गृह निवास में निकला जुलूस

By भाषा | Updated: September 1, 2021 11:37 IST

Open in App

लॉरेंस (अमेरिका), एक सितम्बर (एपी) अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में मारी गई अमेरिकी मरीन जोहानी रोसारियो पिचार्डो के सम्मान में मंगलवार को उनके गृह निवास में एक जुलूस निकाला गया। काबुल में हुए हमलों में अमेरिकी सेना के 13 सदस्य मारे गए थे जिनमें से जोहानी भी थीं। मैसाचुसेट्स के लॉरेंस के ‘वेटरन्स मेमोरियल स्टेडियम’ में अधिकारियों ने जुलूस निकाला। इस दौरान सार्जेंट जोहानी रोसारियो पिचार्डो का परिवार भी वहां मौजूद था। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हवाईअड्डे के पास 26 अगस्त को हुए हमलों में 25 वर्षीय जोहानी रोसारियो मारी गई थीं, जहां तालिबान के देश पर कब्जे के बाद निकासी अभियान चल रहा था। अमेरिकी सेना के 13 सदस्य और 169 अफगान लोग हमले में मारे गए थे। बोस्टन में पिछले सप्ताहांत में जोहानी रोसारियो की स्मृति में कई लोगों ने एक जुलूस निकाला था, जिसे ‘मैसाचुसेट्स फॉलन हीरोज’ द्वारा आयोजित किया गया था। यह इराक और अफगानिस्तान में सेवा करने वाले पूर्व सैनिकों द्वारा स्थापित एक संगठन है। डोमिनिकन मूल की जोहानी रोसारियो ‘नौसेना उभयचर बल’ की टास्क फोर्स 51/5वीं ‘मरीन ब्रिगेड’ में तैनात थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल