लाइव न्यूज़ :

गिलगित बल्तिस्तान को अस्थाई तौर पर प्रांत का दर्जा देना प्राथमिकताः इमरान खान

By भाषा | Updated: December 2, 2020 19:36 IST

Open in App

इस्लामाबाद, दो दिसंबर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार गिलगित बल्तिस्तान को अस्थाई तौर पर प्रांत का दर्जा देने के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम करेगी।

खान गिलगित बल्सिस्तान की 14 सदस्य कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए विवादित क्षेत्र पहुंचे थे, जिसके बाद उन्होंने उक्त टिप्पणी की।

" डॉन" अखबार की खबर के अनुसार, " नई सरकार क्या करेगी ? पहले, हम क्षेत्र को अस्थाई तौर पर प्रांत का दर्जा देने पर काम करेंगे ताकि (लोगों के बीच) प्रचलित महरूम रखने की भावना को खत्म किया जा सके। "

भारत ने गिलगित बल्तिस्तान में चुनाव कराने के लिए पाकिस्तान की आलोचना की थी और कहा था कि सैन्य ताकत से कब्जा किए गए इलाके के दर्जे में बदलाव का कोई वैध आधार नहीं है।

भारत ने पाकिस्तान को स्पष्ट रूप से बता दिया है कि गिलगित बल्तिस्तान समेत जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख का सारा क्षेत्र भारत का अभिन्न अंग है।

गिलगित बल्तिस्तान की 23 सदस्यीय विधानसभा के लिए 15 नवंबर को चुनाव हुआ था। एक सीट पर उम्मीदवार की मौत के कारण मतदान टाल दिया गया था।

खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने ज्यादातर सीटों पर जीत हासिल की है।

खान ने उम्मीद जाहिर की है कि गिलगित बल्तिस्तान की नई हुकूमत नई परंपरा शुरू करेगी और शासन की व्यवस्था को नए मानक प्रदान करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला