सुर्खियों के मामले में प्रिंस लुईस ने 'छोटे नवाब' तैमूर को पछाड़ा, सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

By कोमल बड़ोदेकर | Published: May 6, 2018 10:38 AM2018-05-06T10:38:30+5:302018-05-06T10:38:30+5:30

प्रिंस लुईस अभी एक महीने की भी नहीं हुए हैं लेकिन लगता है उन्होंने सुर्खियों बटोरने के मामले में 'छोटे नवाब' यानी तैमूर अली खान को भी पीछे छोड़ दिया है। 

Prince Louis and Princess Charlotte's new photos viral on social media taimur ali khan | सुर्खियों के मामले में प्रिंस लुईस ने 'छोटे नवाब' तैमूर को पछाड़ा, सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

सुर्खियों के मामले में प्रिंस लुईस ने 'छोटे नवाब' तैमूर को पछाड़ा, सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

लंदन/नई दिल्ली, 6 मई। बीती 23 अप्रैल को ब्रिटेन के शाही परिवार में जन्में नवजात शिशु प्रिंस लुईस की दो तस्वीरें इन दिनों न सिर्फ विदेशी मीडिया की सुर्खियों में बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। प्रिंस लुईस अभी एक महीने की भी नहीं हुए हैं लेकिन लगता है उन्होंने सुर्खियों बटोरने के मामले में 'छोटे नवाब' यानी तैमूर अली खान को भी पीछे छोड़ दिया है। 

प्रिंस लुईस ब्रिटेन के शाही परिवार के वारिस और रानी एलिजाबेथ का छठे पोते हैं शायद यही एक बड़ा कारण है जिसके चलते इन दिनों वे अंतर्राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में हैं साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें खूब वायरल है रही है।

हाल ही में जारी की गई ब्रिटेन के नन्हे प्रिंस की तस्वीर उनकी मां केट ने अपने केंसिंगटन पैलेस यानी अपने घर में ली है। दिल को छू लेने वाली एक तस्वीर में तीन वर्षीय राजकुमारी शार्लेट अपने सोते हुए नन्हे भाई को किस करती हुईं नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह एक तकिये के सहारे लेटे हुए नजर आ रहे हैं। 

केंसिंगटन पैलेस ने इस मामले में एक बयान जारी कर कहा कि ड्यूक और डचेज ऑफ कैम्ब्रिज राजकुमारी शार्लेट और प्रिंस लुईस की दो तस्वीरें साझा करने को लेकर वे बेहद उत्साहित और खुश हैं। राजकुमारी शार्लेट के साथ ली गई तस्वीर दो मई को उनके तीसरे जन्मदिन के समय की है जबकि दूसरी तस्वीर उनके जन्म के तीन दिन के बाद यानी 26 अप्रैल को ली गई है। 



बता दें कि लूईस आर्थर चार्ल्स ब्रिटिश शाही ताज के पांचवें उत्तराधिकारी होंगे और वे विलियम और केट की तीसरी संतान हैं। लुईस महरानी एलिजाबेथ और उनके पति प्रिंस फिलिप के छठे पड़पोते हैं। बता दें कि विंगप्रिंस लुईस का जन्म पैडिंगटन लिंडो स्थित सेंट मैरी अस्पताल में 23 अप्रैल को हुआ था।

पत्रकार और कमेन्टेटर विक्टोरिया ने तीन दिन के प्रिंस लुईस की तस्वीर शेयर करते हुए खुशी जाहिर की।

  




इससे पहले प्रिस लूईस और राजकुमारी शार्लोट को सेंट मेरी अस्पताल के पास अपने पिता के साथ सार्वजनिक तौर पर बाहर देखा गया था।

एजेंसी से इनपुट भी

Web Title: Prince Louis and Princess Charlotte's new photos viral on social media taimur ali khan

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे