अलेक्जेंडर? जेम्स? या आर्थर?, ब्रिटिश राजघराने के वारिश के नाम को लेकर लग रही अटकलें

By भाषा | Published: May 7, 2019 07:58 PM2019-05-07T19:58:25+5:302019-05-07T19:58:25+5:30

एलिजाबेथ द्वितीय की चौथी पीढ़ी का यह आठवां बच्चा है, जो ब्रिटिश सिंहासन का सातवां उम्मीवार होगा। प्रिंस हैरी और मेगल मर्केल मई 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे और अक्टूबर 2018 में उन्होंने मर्केल के गर्भवती होने की खबर साझा की थी।

Prince harry: Alexander? James? Or Arthur ?, speculation about the name of british royal child | अलेक्जेंडर? जेम्स? या आर्थर?, ब्रिटिश राजघराने के वारिश के नाम को लेकर लग रही अटकलें

फिलहाल बच्चे को ‘बेबी ससेक्स’ के नाम से जाना जा रहा है।

प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्कल को बेटा होने के बाद अब हर जगह उसके नाम को लेकर अटकलें लग रही हैं। ब्रिटेन के कानूनी सट्टेबाजों ने मंगलवार को अलेक्जेंडर, जेम्स और आर्थर नामों में अत्यधिक रुचि दिखाई। सट्टेबाजों ने स्पेंसर नाम पर भी अटकलें लगाई हैं, जो हैरी की दिवंगत मां राजकुमारी डायना का पहला नाम है। नाम में पहले या बीच में स्पेंसर का चयन करना हैरी का अपनी मां डायना को सम्मान देने का तरीका माना जा रहा है जिनकी साल 1997 में पेरिस में कार दुर्घटना में मौत हो गई थी।

उस वक्त हैरी केवल 12 साल के थे। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि डचेस ऑफ ससेक्स मेगन ऐसा नाम चुनेंगी जो उनकी अमेरिकी विरासत को दर्शाएगा। फिलहाल बच्चे को ‘बेबी ससेक्स’ के नाम से जाना जा रहा है। बच्चे का जन्म सोमवार को तड़के हुआ। शाही दंपति ने अभी नहीं बताया है कि उसका जन्म घर में हुआ या अस्पताल में।

बच्चे का वजन 3.2 किलोग्राम है। पिता बनने की खुशी साझा करते हुए हैरी ने पत्रकारों से कहा कि मेगन और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और दंपति बच्चे के जन्म से काफी उत्साहित हैं। बच्चे का जन्म स्थानीय समयानुसार पांच बजकर 26 मिनट पर हुआ। प्रिंस हैरी ने कहा, ‘‘ यह एक शानदार अनुभव रहा, जिसकी मैं कल्पना भी नहीं कर सकता। कैसे कोई महिला यह करती है यह समझ से परे है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह अद्भुत, बेहद अविश्वसनीय था। मुझे मेरी पत्नी पर गर्व है और हर पिता की तरह मैं भी कहूंगा कि मैं इस पर अपनी जान न्यौछावर करता हूं। मैं सातवें आसमान पर हूं।’’ हैरी ने कहा कि बच्चे का जन्म निर्धारित समय से थोड़ा पहले हुआ है इसलिए वह अभी नाम तय नहीं कर पाए हैं।

मेगन को सोमवार तड़के प्रसव पीड़ा शुरू हुयी थी, जब पति प्रिंस हैरी उनके साथ थे। सबसे पहले बकिंघम पैलेस ने बच्चे के जन्म की जानकारी दी थी। बकिंघम पैलेस ने इंस्टाग्राम पर जारी बयान में लिखा कि दंपति उनके जीवन के सबसे खास पल में लोगों से मिले साथ का शुक्रिया अदा करता है। एलिजाबेथ द्वितीय की चौथी पीढ़ी का यह आठवां बच्चा है, जो ब्रिटिश सिंहासन का सातवां उम्मीवार होगा। प्रिंस हैरी और मेगल मर्केल मई 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे और अक्टूबर 2018 में उन्होंने मर्केल के गर्भवती होने की खबर साझा की थी।

Web Title: Prince harry: Alexander? James? Or Arthur ?, speculation about the name of british royal child

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे