पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
By भाषा | Published: April 21, 2021 12:47 AM2021-04-21T00:47:18+5:302021-04-21T00:47:18+5:30
इस्लामाबाद, 20 अप्रैल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोरोना वायरस से संक्रमित भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की, जो फिलहाल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हैं।
सिंह (88) को सोमवार को हल्के बुखार के साथ दिल्ली में एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जिसका इस्तेमाल कोविड-19 केन्द्र के रूप में किया जा रहा है।
हाल ही में कोरोना वायरस संक्रमण से उबरे खान ने ट्वीट किया, ''भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जल्द कोविड-19 से उबरने की कामना करता हूं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।