लाइव न्यूज़ :

प्रमिला जयपाल लगातार तीसरी बार अमेरिकी कांग्रेस के लिए निर्वाचित

By भाषा | Updated: November 4, 2020 16:37 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, चार नवंबर भारतीय मूल की अमेरिकी कांग्रेस (संसद)सदस्य प्रमिला जयपाल हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के लिए लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुई हैं।

चेन्नई में जन्मी 55 वर्षीय जयपाल डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार थीं और उन्होंने वाशिंगटन राज्य के सातवें कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र से रिपब्लिक पार्टी के क्रेग केल्लर को 70 प्रतिशत मतों से मात दी है।

अमेरिकी कांग्रेस में गत चार वर्ष में शीष्र प्रगतिशील सदस्य के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाली जयपाल को अब तक गिने गए 80 प्रतिशत मतों में से 3,44,541 मत मिले जबकि केल्लर को मात्र 61,940 मत मिले।

जयपाल जम्मू-कश्मीर पर भारत की नीति और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) की आलोचक रही हैं। वर्ष 2016 मे वह पहली भारतीय मूल की महिला थीं जो हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के लिए निर्वाचित हुईं।

डेमोक्रेटिक पार्टी के राजा कृष्णमूर्ति के बाद जयपाल दूसरी भारतीय-अमेरिकी हैं जिन्हें मंगलवार को हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।

भारतीय मूल के दो और प्रत्याशी एमी बेरा और रो खन्ना भी कांग्रेस के लिए कैलिफोर्निया निर्वाचन क्षेत्र से शुरुआती गिनती में आगे चल रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि निर्वतमान हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में भारतीय मूल के चार सदस्य हैं।

डॉ. हीरल तिपिरनेनी एरिजोना के छठे कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र से जीतने के लिए प्रयासरत हैं और रिपब्लिकन उम्मीदवार डेविड श्वेकर्ट पर अंतिम सूचना मिलने तक बढ़त बनाए हुए हैं। अगर हीरल निर्वाचित होती हैं तो हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव पहुंचने वाली दूसरी भारतीय मूल की महिला होंगी।

वहीं टेक्सास के 22वें कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र से डेमोक्रेटिक पार्टी से लड़ रहे श्री प्रेस्टन कुलकर्णी रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रॉय नेहल्स को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अंतिम सूचना मिलने तक वह पांच प्रतिशत मतों से पीछे चल रहे थे।

वजीर्निया के 11वें कांग्रेस निवार्चन क्षेत्र से रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवार मंगा अनंतमुला को मौजूदा डेमोक्रेटिक सांसद अैर उम्मीदवार गेरी कॉनोली से हार मिली है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'