भारतीय गर्भवती महिला टूरिस्ट की मौत के बाद पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री ने दिया इस्तीफा, जानें पूरा मामला

By रुस्तम राणा | Published: September 1, 2022 06:26 PM2022-09-01T18:26:50+5:302022-09-01T18:27:17+5:30

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गर्भवती महिला की मौत की खबर के पांच घंटे बाद उनके इस्तीफे की घोषणा की गई। यात्रा पर गई भारतीय गर्भवती महिला की पुर्तगाल में स्वास्थ्य सेवा की कमी के चलते मौत हो गई थी।

Portugal's Health Minister Marta Temido resignes After Pregnant Indian Tourist Dies | भारतीय गर्भवती महिला टूरिस्ट की मौत के बाद पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री ने दिया इस्तीफा, जानें पूरा मामला

भारतीय गर्भवती महिला टूरिस्ट की मौत के बाद पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री ने दिया इस्तीफा, जानें पूरा मामला

Highlightsगर्भवती महिला की मौत की खबर के पांच घंटे बाद स्वास्थ्य मंत्री ने दिया इस्तीफामहिला को दूसरे अस्पताल में रेफर किए जाने के दौरान हुई महिला की मौतअस्पताल के मैटरनिटी यूनिट में बेड खाली नहीं होने के चलेत महिला को अन्य हॉस्पिटल में किया गया था रेफर

लिस्बन: एक भारतीय महिला टूरिस्ट की गर्भावस्था में मौत हो जाने के कारण मंगलवार को पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री मार्टा टेमिडो (Marta Temido) ने अपना इस्तीफा दे दिया। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री ने टेमिडो का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस्तीफा देने पर टेमिडो ने कहा कि उनके पास पद का प्रयोग करने के लिए "अब शर्तें नहीं हैं।" 

टेमिडा से पहले से ही देश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को बंद करने और डॉक्टरों की कमी के कारण आलोचना का सामना कर रही थीं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गर्भवती महिला की मौत की खबर के पांच घंटे बाद उनके इस्तीफे की घोषणा की गई। यात्रा पर गई भारतीय गर्भवती महिला की पुर्तगाल में स्वास्थ्य सेवा की कमी के चलते मौत हो गई थी।

दरअसल, महिला को दिल का दौरा पड़ा था। लेकिन जिस अस्पताल में महिला को ले जाया गया, वहां आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा नहीं थी। इस बीच महिला को दूसरे अस्पताल में रेफर किए जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। 

स्थानीय मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक गर्भवती टूरिस्ट को लिस्बन के सांता मारिया हॉस्पिटल से ट्रांसफर किया गया। जानकारी के लिए बता दें कि ये देश का सबसे बड़ा अस्पताल है। इस अस्पताल के मैटरनिटी यूनिट में बेड खाली नहीं था। इसके बाद महिला को दूसरे अस्पताल भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई।

Web Title: Portugal's Health Minister Marta Temido resignes After Pregnant Indian Tourist Dies

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे