लाइव न्यूज़ :

बोलीविया में राजनीतिक संकट गहराया, संघर्ष में 5 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 16, 2019 13:02 IST

सकाबा में ‘मेक्सिको हॉस्पिटल’ के निदेशक गुआदालबेर्टो लारा ने बताया कि कोचाबम्बा शहर के निकट सकाबा में हताहत होने वाले अधिकतर लोगों को गोलियां लगी हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने 30 साल के करियर में ऐसी भयानक हिंसा नहीं देखी।

Open in App
ठळक मुद्देमोरालेस ने देश में बढ़ते राजनीतिक और सैन्य दबाव के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।साथ ही उन्होंने मोरालेस को समर्थन देने के लिए मेक्सिको सरकार की आलोचना की।

बोलीविया में मौजूदा राजनीतिक संकट उस समय और गहरा गया, जब सुरक्षा बलों ने देश के पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस के समर्थकों पर गोलीबारी की जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। इस घटना ने मोरालेस के इस्तीफे के बाद स्थिरता बहाल करने के अंतरिम सरकार के प्रयासों को मुश्किल में डाल दिया है।

सकाबा में ‘मेक्सिको हॉस्पिटल’ के निदेशक गुआदालबेर्टो लारा ने बताया कि कोचाबम्बा शहर के निकट सकाबा में हताहत होने वाले अधिकतर लोगों को गोलियां लगी हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने 30 साल के करियर में ऐसी भयानक हिंसा नहीं देखी।

मोरालेस ने देश में बढ़ते राजनीतिक और सैन्य दबाव के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने मेक्सिको में शरण ले रखी है। उनके समर्थक उन्हें देश में वापस बुलाने की मांग कर रहे हैं। राजनीतिक संकट से गुजर रहे देश की कमान इस वक्त सांसद जीनिन अनेज के हाथ में है। मोरालेस ने ट्वीट किया कि ‘‘नरसंहार’’ किया गया है।

उन्होंने अंतरिम राष्ट्रपति जीनिन अनेज के नेतृत्व वाली देश की सरकार को तनाशाह करार दिया। उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया, ‘‘अब वे सकाबा में हमारे भाइयों की हत्या कर रहे हैं।’’ इससे पहले अनेज ने घोषणा की थी कि मोरालेस देश में होने वाले किसी भी चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे।

साथ ही उन्होंने मोरालेस को समर्थन देने के लिए मेक्सिको सरकार की आलोचना की। अनेज की नयी अंतरिम सरकार को कुछ देशों ने मान्यता दी है लेकिन यह सरकार घरेलू स्तर पर संकटों में घिरी हुई है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल