इंडोनेशिया के पापुआ में पुलिस ने 11 संदिग्ध आतंकवादियों को किया गिरफ्तार

By भाषा | Published: June 1, 2021 12:36 PM2021-06-01T12:36:36+5:302021-06-01T12:36:36+5:30

Police arrested 11 suspected terrorists in Indonesia's Papua | इंडोनेशिया के पापुआ में पुलिस ने 11 संदिग्ध आतंकवादियों को किया गिरफ्तार

इंडोनेशिया के पापुआ में पुलिस ने 11 संदिग्ध आतंकवादियों को किया गिरफ्तार

जकार्ता, एक जून (एपी) इंडोनेशिया के सुदूर पूर्वी पापुआ प्रांत में कई गिरजाघरों में हमले की साजिश रचने के आरोप में 11 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इंडोनेशिया पुलिस ने सोमवार को इस बारे में बताया।

मेरौके जिला पुलिस के प्रमुख उन्तुंग सांगाजी ने बताया कि शुक्रवार को आतंकवाद निरोधी दस्ते ने प्रांत में हमलों की साजिश की खुफिया जानकारी के आधार पर पापुआ के मेरौके जिला में कई जगह छापेमारी कर 10 संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

मुस्लिम बहुल इंडोनेशिया के इस प्रांत में मुख्य रूप से ईसाई रहते हैं।

उन्होंने बताया कि उक्त संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद एक और व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद कई स्थानों से विस्फोटकों के लिए रसायन, एयर गन, जिहादी किताबें और सुनियोजित हमलों से जुड़े दस्तावेज आदि भी बरामद किए गए।

सांगाजी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए संदिग्धों के आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट से संबद्ध जमाह अंशरुत दौला के सदस्य होने का संदेह है। यह समूह इंडोनेशिया में कई आत्मघाती हमलों को अंजाम दे चुका है।

सांगाजी ने कहा, ‘‘इन्होंने मेरौके में कई गिरजाघरों पर कथित तौर पर हमले की साजिश रची थी।’’

उन्होंने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देने से मना करते हुए कहा कि मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Police arrested 11 suspected terrorists in Indonesia's Papua

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे