पीएम मोदी ने कहा- फ्रांस में रहने वाले भारतवासियों का भारत से रिश्ता मिट्टी का है, तो फ्रांस से आपका मेहनत का नाता है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 23, 2019 03:18 PM2019-08-23T15:18:45+5:302019-08-23T15:18:45+5:30

पीएम मोदी ने कहा कि फ्रांस में रहने वाले भारतवासियों का भारत से रिश्ता मिट्टी का है, तो फ्रांस से आपका मेहनत का नाता है। आपकी सफलताएं फ्रांस के लिए गौरव का विषय हैं, साथ ही ये भारत को भी गौरवांवित करती हैं। 21वीं सदी में INFRA की बात होती है। मेरा INFRA का मतलब है- IN यानि INDIA और FRA यानि FRANCE।

PM Modi said- Indians living in France have a relationship with India, so you have a relationship with France | पीएम मोदी ने कहा- फ्रांस में रहने वाले भारतवासियों का भारत से रिश्ता मिट्टी का है, तो फ्रांस से आपका मेहनत का नाता है

भारत और फ्रांस एक दूसरे के लिए लड़े भी हैं और जिए भी हैं। दोनों देशों ने कंधे से कंधा मिलाकर दुश्मनों से मुकाबला किया है।

Highlightsदुनिया में climate change की बातें तो बहुत होती है मगर उन पर कार्य होता हुआ कम ही दिखाई देता है।भारत और फ्रांस की दोस्ती ठोस आदर्शों पर बनी है। दोनों देशों के चरित्र का निर्माण ‘लिबर्टी, इक्वलिटी और फ्रेटरनिटी’ के साझा मूल्यों से हुआ है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम में कहा कि लोगों ने ‘नये भारत’ के निर्माण के लिए हमारी सरकार को प्रचंड जनादेश दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि फ्रांस में रहने वाले भारतवासियों का भारत से रिश्ता मिट्टी का है, तो फ्रांस से आपका मेहनत का नाता है। आपकी सफलताएं फ्रांस के लिए गौरव का विषय हैं, साथ ही ये भारत को भी गौरवांवित करती हैं। 21वीं सदी में INFRA की बात होती है। मेरा INFRA का मतलब है- IN यानि INDIA और FRA यानि FRANCE।

Solar Infra से लेकर Social Infra तक,  Technical Infra से लेकर Space Infra तक,  Digital Infra से लेकर Defence Infra तक। भारत और फ्रांस का Alliance मजबूती से आगे बढ़ रहा है। दुनिया में climate change की बातें तो बहुत होती है मगर उन पर कार्य होता हुआ कम ही दिखाई देता है।

 

हमने राष्ट्रपति मेक्रों के साथ मिलकर International Solar Alliance की पहल की। भारत और फ्रांस की दोस्ती ठोस आदर्शों पर बनी है। दोनों देशों के चरित्र का निर्माण ‘लिबर्टी, इक्वलिटी और फ्रेटरनिटी’ के साझा मूल्यों से हुआ है। आज अगर भारत और फ्रांस दुनिया के बड़े खतरों से लड़ने में नजदीकी सहयोग कर रहे हैं तो उसका कारण भी यह साझा मूल्य ही है।

भारत और फ्रांस एक दूसरे के लिए लड़े भी हैं और जिए भी हैं। दोनों देशों ने कंधे से कंधा मिलाकर दुश्मनों से मुकाबला किया है। यही वो धरती है जहां प्रथम विश्व युद्ध में 9000 भारतीय सैनिकों ने फ्रांस के सैनिकों के साथ मानवता के पक्ष में लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। 

भारत 2030 के लिए तय किए जलवायु परिवर्तन के अधिकतर लक्ष्यों को अगले डेढ़ साल में हासिल कर लेगा। मोदी ने कहा कि ‘नये भारत’ में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, जनता के धन की लूट और आतंकवाद पर शिकंजा कस रहा है। हमने तीन तलाक की प्रथा को खत्म किया, नये भारत में मुस्लिम महिलाओं के साथ अन्याय नहीं हो सकता

Web Title: PM Modi said- Indians living in France have a relationship with India, so you have a relationship with France

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे