लाइव न्यूज़ :

PM बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन में लॉकडाउन पाबंदियों में और छूट देने पर लगायी रोक

By भाषा | Updated: July 31, 2020 21:21 IST

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ प्रगति जारी है, प्रतिदिन और सप्ताह में होने वाली मौतों की संख्या में कमी आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबोरिस जॉनसन ने कहा, ‘‘ब्रिटेन में मई के बाद पहली बार समुदाय में वायरस का संक्रमण बढ़ने की आशंका है।’’बोरिस जॉनसन ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन और सिनेमाघरों के अलावा कई और सार्वजनिक स्थलों पर फेस मास्क लगाना अनिवार्य हो जाएगा। बोरिस जॉनसन ने घातक वायरस के संक्रमण से बचने के लिए स्वच्छता और सामाजिक दूर बनाये रखने जैसी सावधानी बरतने की अपील की। 

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने देश में लॉकडाउन पाबंदियों में और ढील दिये जाने पर शुक्रवार को इस आशंका के चलते रोक लगा दी कि कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है। लॉकडाउन में इस सप्ताहांत और ढील दी जानी थी।

जॉनसन ने लंदन के डाउनिंग स्ट्रीट में एक ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमें वायरस को नियंत्रण में रखने के लिए और सख्ती अपनानी होगी।’’ उन्होंने यह भी घोषणा की कि सार्वजनिक परिवहन और सिनेमाघरों के अलावा कई और सार्वजनिक स्थलों पर फेस मास्क लगाना अनिवार्य हो जाएगा।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (ओएनएस) के आंकड़ों का हवाला देते हुए जॉनसन ने कहा, ‘‘ब्रिटेन में मई के बाद पहली बार समुदाय में वायरस का संक्रमण बढ़ने की आशंका है।’’

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने हालांकि इस बात पर जोर दिया कि कोरोना वायरस के खिलाफ प्रगति जारी है, प्रतिदिन और सप्ताह में होने वाली मौतों की संख्या में कमी आ रही है, लेकिन साथ ही चेतावनी दी है कि कुछ यूरोपीय देश इसे नियंत्रित करने के लिए "संघर्ष" कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ब्रिटेन को प्रतिक्रिया के लिए तैयार रहना चाहिए।’’ जॉनसन ने हालांकि, इस बात से इनकार किया कि पहली बार लॉकडाउन पाबंदियां हटाने में ब्रिटेन ने बहुत तेज़ी दिखायी। उन्होंने घातक वायरस के संक्रमण से बचने के लिए स्वच्छता और सामाजिक दूर बनाये रखने जैसी सावधानी बरतने की अपील की। 

टॅग्स :बोरिस जॉनसनकोरोना वायरसब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना