फिलीपीन ने चीन से छह द्वीपों एवं भित्तियों से जहाजों को हटाने की मांग की

By भाषा | Published: March 31, 2021 07:32 PM2021-03-31T19:32:15+5:302021-03-31T19:32:15+5:30

Philippine calls for China to remove ships from six islands and reefs | फिलीपीन ने चीन से छह द्वीपों एवं भित्तियों से जहाजों को हटाने की मांग की

फिलीपीन ने चीन से छह द्वीपों एवं भित्तियों से जहाजों को हटाने की मांग की

मनीला, 31 मार्च (एपी) फिलीपीन सरकार ने बुधवार को कहा कि विवादित दक्षिण चीन सागर में उसके दावे वाले द्वीपों एवं प्रवाल भित्तियों के पास मिलिशिया द्वारा संचालित 250 से अधिक चीनी जहाज देखे गये हैं। उसने चीन से इन जहाजों को तत्काल वहां से हटाने की मांग की।

विवादित समुद्री सीमा पर नजर रखने वाली एक सरकारी संस्था ने कहा कि चीन की नौसेना के चार पोतों सहित चीनी ध्वज युक्त जहाजों का चीन के कब्जे वाले मानवनिर्मित द्वीप पर जमावड़ा लगना नौवहन एवं समुद्री जीवन की सुरक्षा के लिए घातक है और इससे प्रवाल भित्तियों को खतरा पहुंच सकता है। साथ ही यह फिलीपीन के संप्रभुता वाले अधिकारों के लिए भी खतरा है।

चीन के कब्जे वाले मानवनिर्मत आधार पर चीन की नौसेना के चार जहाजों के साथ चीन के झंडे वाले जहाजों का जमावड़ा ‘ समुद्र में नौवहन एवं जीवन की सुरक्षा के लिए खतरनाक है’ और इससे प्रवाल भित्तियों को नुकसान पहुंच सकता है एवं फिलीपीन के संप्रभु अधिकारों पर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

एक सप्ताह से भी अधिक समय पहले चीन ने फिलीपीन सरकार के राजनयिक विरोध तथा व्हाइटसन भित्ति से करीब 200 चीनी जहाजों को चले जाने के फिलीपीन रक्षा मंत्री के आह्वान को अनसुना कर दिया था।चीन ने कहा था कि संबंधित समुद्री क्षेत्र उसका है और चीनी जहाज खराब समुद्री स्थिति से बचने के लिए वहां टिके हैं।

वायु और समुद्री दल द्वारा गश्ती के बाद फिलीपीन अधिकारियों ने कहा कि व्हाइटसन भित्ति के पास अब भी चीनी ‘समुद्री मिलिशिया’ के 44 जहाज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Philippine calls for China to remove ships from six islands and reefs

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे