लाइव न्यूज़ :

पालतू जानवरों के अपने मालिकों के जरिए कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा

By भाषा | Updated: July 1, 2021 18:25 IST

Open in App

लंदन, एक जुलाई अगर कोई व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित होता है तो उसके पालतू कुत्तों और बिल्लियों के भी संक्रमित होने का खतरा रहता है। एक अध्ययन में यह कहा गया है।

नीदरलैंड में यूट्रेक्ट विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के पालतू कुत्तों और बिल्लियों में संक्रमण का अध्ययन किया। यह अध्ययन अभी प्रकाशित नहीं हुआ है।

एक चलंत पशु चिकित्सा क्लीनिक ने संक्रमित लोगों के पालतू जानवरों के नमूने लिए। पीसीआर जांच में स्वैब के नमूने से वर्तमान संक्रमण और रक्त के नमूनों में एंटीबॉडीज की जांच की गयी। एंटीबॉडीज से पूर्व के संक्रमण का पता चलता है। इस अध्ययन में 196 घरों के 156 कुत्तों और 154 बिल्लियों के नमूनों की जांच की गयी।

अध्ययन में पाया गया कि पीसीआर जांच में छह बिल्लियां और सात कुत्ते (4.2 प्रतिशत) संक्रमित पाए गए और 31 बिल्लियों और 23 कुत्तों (17.4) में एंटीबॉडीज मिली।

यूट्रेक्ट विश्वविद्यालय के एल्स ब्रोइंस ने कहा, ‘‘अगर आप कोरोना वायरस से संक्रमित हैं तो आपको दूसरे लोगों की तरह ही अपने कुत्ते और बिल्लियों के संपर्क में आने से बचना चाहिए।’’ ब्रोइंस ने एक बयान में कहा, ‘‘मुख्य चिंता पशुओं के स्वास्थ्य की नहीं बल्कि वायरस के उनके भीतर घर बनाने और फिर स्वरूप बदलकर मानव आबादी तक पहुंचने का है। पशुओं में हो सकता है कि किसी तरह के लक्षण नहीं दिखे या मामूली लक्षण दिखे।’’

जिन 13 लोगों के पालतू जानवर संक्रमित पाए गए उनमें से 11 लोगों ने पहली जांच के बाद तीन सप्ताह बाद फिर से जांच करायी। जिन 11 जानवरों में एंटीबॉडीज मिली उनके मालिकों ने स्वीकार किया कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब