लाइव न्यूज़ :

पेरू की विदेश मंत्री ने गुप्त तरीके से टीका लगवाने के मामले में दिया इस्तीफा

By भाषा | Updated: February 15, 2021 11:47 IST

Open in App

लीमा, 15 फरवरी (एपी) पेरू की विदेश मंत्री ने देश में गुप्त तरीके से सरकारी अधिकारियों के टीकाकरण की खबरों की वजह से लोगों में आक्रोश के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

राष्ट्रपति फ्रांसिस्को सगास्ती ने विदेश मंत्री एलिजाबेथ एस्तेते के इस्तीफे की पुष्टि की है और स्थानीय टीवी चैनल ‘अमेरिका’ को बताया कि पेरू के लोगों को ''इस स्थिति की वजह से गुस्सा और आक्रोशित होना चाहिए क्योंकि इससे कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे पेरू के कई लोगों के प्रयासों को धक्का लगा है।’’

यह विवाद उस समय पैदा हुआ जब बृहस्पतिवार को पूर्व राष्ट्रपति मार्टिन विजकारा ने एक खबर की पुष्टि की कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने चीन की दवा कंपनी सिनोफार्म से अक्टूबर में गुप्त तरीके से टीके की खुराक ली थी। स्वास्थ्य मंत्री पिलर माजेटी ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया था क्योंकि सांसदों ने उन पर जानकारियां छुपाने का आरोप लगाया था।

सगास्ती ने ट्विटर पर बताया कि विजकारा प्रशासन के दौरान सिनोफार्म से टीके की अतिरिक्त 2,000 खुराक मिली थी और ‘कुछ वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों को टीके लगे थे।’’

देश के नए स्वास्थ्य मंत्री ने रविवार रात बताया कि सगास्ती ने उन सभी अधिकारियों के इस्तीफे के आदेश दिए हैं, जिन्होंने गुप्त तौर पर चीनी टीके लिए हैं। उन्होंने बताया कि गुप्त रूप से सितंबर में टीका लेने वाले अधिकारियों की पहचान के लिए जांच जारी है।

एस्तेते ने रविवार को एक पत्र में बताया था कि 22 जनवरी को उन्होंने टीके की पहली खुराक ली थी। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे अपनी गलती का अहसास है, इसलिए मैंने टीके की दूसरी खुराक नहीं लेने का निर्णय लिया।’’

पेरू में जनवरी की शुरुआत में टीके की खरीद हुई थी लेकिन उसकी कीमत का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। डॉक्टरों और नर्सों ने यहां विरोध प्रदर्शन किया था क्योंकि सिनोफार्म के टीके के जरिए होने वाले टीकाकरण के लिये पहली सूची में उन्हें शामिल नहीं किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा