लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के लिए लोगों को एकजुट होने की जरुरत : मैक्रों

By भाषा | Updated: July 25, 2021 17:50 IST

Open in App

पापीते (फ्रांस), 25 जुलाई (एपी) फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के खिलाफ देश के नागरिकों से एकजुट होने तथा इसकी रोकथाम के लिए टीकाकरण कराने की अपील की है। मैक्रों ने टीकाकरण को लेकर अफवाह फैलाने और प्रदर्शन करने वालों की कड़ी आलोचना भी की है।

रेस्तराओं में प्रवेश के लिए कोविड-19 पास और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए अनिवार्य टीकाकरण के खिलाफ फ्रांस में करीब 1,60,000 लोगों ने शनिवार को अलग-अलग जगह एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ‘‘स्वतंत्रता’’ के नारे लगाते हुए कहा कि सरकार उन्हें न बताए कि उन्हें क्या करना चाहिए।

इस बीच, राष्ट्रपति ने शनिवार रात फ्रेंच पोलिनेशिया स्थित एक अस्पताल का दौरा किया।

मैक्रों ने टीकाकरण कार्यक्रम का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों से पूछा, "यदि आप मुझसे कहते हैं कि मैं टीका नहीं लगवाना चाहता तो आपकी स्वतंत्रता का क्या मूल्य है। लेकिन कल आप अपने पिता, अपनी मां या खुद को संक्रमित कर सकते हैं?"

उन्होंने कहा कि लोग शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने को लेकर पूरी तरह से स्वतंत्र हैं, लेकिन प्रदर्शनकारी कोरोना वायरस को देश से जाने नहीं देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...