पाकिस्तान में खाद्यान्न संकट गहराने से आटे की बोरी के लिए आपस में भिड़ते नजर आए लोग, देखें वीडियो
By मनाली रस्तोगी | Published: January 10, 2023 01:25 PM2023-01-10T13:25:57+5:302023-01-10T13:30:03+5:30
सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें पाकिस्तान में आटे के लिए लोगों को लड़ते हुए देखा जा सकता है।

पाकिस्तान में खाद्यान्न संकट गहराने से आटे की बोरी के लिए आपस में भिड़ते नजर आए लोग, देखें वीडियो
कराची: आर्थिक और राजनीतिक अराजकता के बीच पाकिस्तान एक बड़े खाद्य संकट का सामना कर रहा है। घटते विदेशी मुद्रा भंडार और अस्थिर सरकार के बीच देश में आटे की भारी कमी है। कीमत में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में कम आय वर्ग के लिए एक थैला आटा खरीदना मुश्किल हो गया है और लोग मदद के लिए सरकार की ओर देख रहे हैं।
पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो हफ्ते में 300 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 15 किलो गेहूं का बैग 2,050 रुपये में बिक रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिनमें पाकिस्तान के कई हिस्सों में आटे के लिए लोगों को लड़ते हुए देखा जा सकता है।
“आटा ख़त्म…Gate बंद…”
— Jyot Jeet (@activistjyot) January 10, 2023
#PakistanEconomy#Pakistanpic.twitter.com/jgitifBIZR
द डॉन के अनुसार, शहबाज शरीफ की अगुआई वाली पाकिस्तान सरकार ने यूटिलिटी स्टोर्स कॉरपोरेशन (यूएससी) के माध्यम से बिक्री के लिए गेहूं के आटे, चीनी और घी की कीमतों में 25 प्रतिशत से 62 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, ताकि अलक्षित सब्सिडी के प्रभाव को कम किया जा सके।
Pakistan में ये लड़ाई…ये झगड़ा…ये दंगे जैसे हालात आटे की बोरी के लिए हो रहे हैं…#PakistanEconomy#Pakistanpic.twitter.com/EzoI2LoSc9
— Jyot Jeet (@activistjyot) January 9, 2023
इस बीच पाकिस्तान में पिछले साल आई विनाशकारी बाढ़ से उबरने व पुनर्निर्माण के प्रयासों के लिए अमेरिका ने उसे अतिरिक्त 10 करोड़ डॉलर देने की घोषणा की है। इस भयावह बाढ़ की चपेट में आने से 1,739 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 3.3 करोड़ लोगों का जीवन प्रभावित हुआ था।
कुछ महीने पहले जो पाकिस्तान को Global hunger index का लिस्ट में भारत से आगे रखा गया था वो ही पाकिस्तान में आज आटा बेचने केलिए पुलिस लगाना पर रहा है#PakistanEconomypic.twitter.com/UqQ1x2QY39
— ᴅᴇʙᴀsɪsʜ (@Debasis55249601) January 9, 2023
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इसमें शरणार्थी आश्रय क्षेत्रों में बाढ़ राहत और पुनर्वास प्रयासों में सहायता के लिए मानवीय मदद भी शामिल है।
“आटा नहीं दे सकते तो हमारे ऊपर गाड़ी चढ़ा दो हमें ख़त्म करदो…” आटा नहीं मिलने पर Pakistan के लोग सड़कों पर लेटकर मरने की धमकी दे रहे है…#PakistanEconomy#Pakistanpic.twitter.com/zzWTJAHLCG
— Jyot Jeet (@activistjyot) January 9, 2023
गौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जिनेवा में जलवायु परिवर्तन के संबंध में एक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सोमवार को कहा था, "देश में क्षतिपूर्ति और पुनर्निर्माण को ध्यान में रखते हुए कम से कम 16।3 अरब डॉलर की जरूरत है। इसमें से आधी राशि घरेलू संसाधनों से प्राप्त होगी और आधी विदेशी संसाधनों से।"
(भाषा इनपुट के साथ)