प्रसिद्ध वकील असमा जहांगीर का निधन, पाक सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की थी पहली महिला अध्यक्ष

By पल्लवी कुमारी | Published: February 11, 2018 05:53 PM2018-02-11T17:53:45+5:302018-02-11T17:57:04+5:30

असमा जहांगीर का लाहौर में 11 फरवरी को को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

Pakistani activist and prominent lawyer Asma Jahangir passes away on 11th February in Lahore | प्रसिद्ध वकील असमा जहांगीर का निधन, पाक सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की थी पहली महिला अध्यक्ष

प्रसिद्ध वकील असमा जहांगीर का निधन, पाक सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की थी पहली महिला अध्यक्ष

पाकिस्तान की जानी-मानी मानवाधिकार कार्यकर्ता व वकील असमा जहांगीर का यहां रविवार 11 फरवरी को निधन हो गया। वह 66 साल की थीं। उनकी मृत्यु के कारणों की हालांकि पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है।

असमा का जन्म 27 जनवरी, 1952 को लाहौर में हुआ था। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई की थी। 1980 में उन्हें लाहौर उच्च न्यायालय और 1982 में सर्वोच्च न्यायालय में वकालत करने का मौका मिला। बाद में वह सर्वोच्च न्यायालय बार एसोसिएशन की पहली महिला अध्यक्ष भी बनीं।  पंजाब यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री हासिल करने वाली आसमा पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की पहली महिला अध्यक्ष थी।


असमा 1983 में लोकंतत्र बहाली को लेकर हुए आंदोलन में भाग लेने के कारण जेल भी गईं, जो सैन्य तानाशाह जिया-उल-हक के शासन के खिलाफ था। डॉन न्यूज के अनुसार, वह 2007 में वकीलों के आंदोलन के लिए भी सक्रिय रहीं, जिसके चलते उन्हें नजरबंदी में रहना पड़ा था। 

मानवाधिकारों की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए असमा को यूनेस्को/बिल्बाओ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। असमा को 2014 में 'राइट लाइवलीहुड' पुरस्कार और 2010 में फ्रीडम पुरस्कार से नवाजा गया था। 

Web Title: Pakistani activist and prominent lawyer Asma Jahangir passes away on 11th February in Lahore

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे