लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने सतह से सतह पर मार करने में सक्षम मिसाइल का किया परीक्षण

By भाषा | Updated: February 11, 2021 17:23 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 11 फरवरी पाकिस्तान ने 450 किलोमीटर तक लक्ष्य को भेदने में सक्षम सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का बृहस्पतिवार को सफल परीक्षण किया। पिछले तीन सप्ताह में देश ने तीसरी बार मिसाइल का परीक्षण किया है।

सेना ने एक बयान में कहा कि बाबर मिसाइल पूरी सटीकता के साथ जमीन और समुद्र में लक्ष्य को भेदने में सक्षम है। अत्याधुनिक मल्टी ट्यूब परीक्षण वाहन से मिसाइल दागी गयी।

बयान में कहा कि बाबर क्रूज मिसाइल 450 किलोमीटर तक निशाना भेदने में सक्षम है।

परीक्षण के दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक और रक्षा अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने सैन्य रणनीतिक बल के प्रशिक्षण और संचालन तैयारियों के मानकों की सराहना की।

सेना ने कहा कि राष्ट्रपति आरिफ अल्वी, प्रधानमंत्री इमरान खान, ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष जनरल जुबैर महमूद हयात ने मिसाइल के कामयाब परीक्षण में हिस्सा लेने वाले कर्मियों को मुबारकवाद दी।

पिछले तीन हफ्ते में यह तीसरा कामयाब परीक्षण है। इससे पहले तीन फरवरी को पाकिस्तान सेना ने परमाणु क्षमता से संपन्न 290 किलोमीटर तक सतह से सतह पर मार करने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था।

पाकिस्तान ने 20 जनवरी को परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल शाहीन-तीन का परीक्षण किया था। यह मिसाइल 2750 किलोमीटर तक निशाने को भेद सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा