लाइव न्यूज़ :

सीरिया पर तुर्की के हवाई हमले का पाकिस्तान ने किया समर्थन, इमरान ने एर्दोआन से फोन पर की बात

By भाषा | Updated: October 12, 2019 15:11 IST

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के इस महीने के अंत में इस्लामाबाद दौर पर आने की अटकलों के बीच पाकिस्तान ने उसका समर्थन किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे तुर्की ने पूर्वोत्तर सीरिया में कुर्दों के नियंत्रण वाले इलाकों में बुधवार को हवाई हमले किए जिससे अब जमीन पर भी संघर्ष होने के आसार बन गए। इस महीने के अंत में एर्दोआन का पाकिस्तान दौरा प्रस्तावित है।

पाकिस्तान ने उत्तर सीरिया में कुर्द बलों के खिलाफ तुर्की की कार्रवाई समर्थन किया है। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के इस महीने के अंत में इस्लामाबाद दौर पर आने की अटकलों के बीच पाकिस्तान ने उसका समर्थन किया है। तुर्की ने पूर्वोत्तर सीरिया में कुर्दों के नियंत्रण वाले इलाकों में बुधवार को हवाई हमले किए जिससे अब जमीन पर भी संघर्ष होने के आसार बन गए। एर्दोआन ने शुक्रवार को कहा था कि उनका देश उत्तर सीरिया के कथित कुर्द चरमपंथियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं रोकेगा। साथ ही, राष्ट्रपति ने (कार्रवाई रोकने की) अन्य देशों की मांग को ‘धमकी’ करार देते हुए उसे सिरे से खारिज कर दिया।

पाकिस्तान सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने ‘‘समर्थन और एकजुटता’’ प्रकट करने के लिए तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन को फोन किया। बयान के मुताबिक खान ने एर्दोआन से कहा कि पाकिस्तान आंतकवाद पर तुर्की की चिंताओं, खतरे और चुनौतियों को समझता है जिसमें हाल के वर्षों में 40,000 लोगों की मौत हुई है। खान ने कहा कि वे प्रार्थना करते हैं, ‘‘तुर्की ने सीरिया में सुरक्षा, क्षेत्रीय स्थिरता और शांतिपूर्ण समाधान खोजने की जो कोशिश की है वह पूरी तरह से सफल हो।’’

गौरतलब है कि इस महीने के अंत में एर्दोआन का पाकिस्तान दौरा प्रस्तावित है। इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन ने तुर्की पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है। वित्त मंत्री स्टीवन म्नुचिन ने पत्रकारों से कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एक नये शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर कर सकते हैं, जिससे वित्त मंत्रालय को ‘‘ बेहद महत्वपूर्ण नए प्रतिबंध अधिकार’’ मिल सकते हैं और जिससे तुर्की सरकार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को निशाना बनाया जा सकता है। एएफपी निहारिका उमा शाहिद शाहिद

टॅग्स :सीरियाइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटImran Khan Health Scare: खेल भावना की परिचायक है गावस्कर-कपिल की हमदर्दी

विश्वजेल में अंधे हो गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान?, दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत दृष्टि खो दी

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्वSyria: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 8 लोगों की मौत; 18 घायल

विश्वतोशाखाना भ्रष्टाचार मामलाः पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल के कारावास की सजा, एक-एक करोड़ रुपये जुर्माना

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना