चीन की मदद से 2022 तक अपना पहला अंतरिक्ष यात्री भेजने की योजना बना रहा पाकिस्तानः फवाद हुसैन

By भाषा | Published: September 16, 2019 03:21 PM2019-09-16T15:21:13+5:302019-09-16T15:22:19+5:30

पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने रविवार को बताया कि अंतरिक्ष यात्री के चयन की प्रक्रिया 2020 में शुरू होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पाकिस्तान और भारत के बीच अगर सहयोग होता है, तो ये क्षेत्र के लिए फायदेमंद होगा।

Pakistan plans to send its first astronaut by 2022 with the help of China: Fawad Hussain | चीन की मदद से 2022 तक अपना पहला अंतरिक्ष यात्री भेजने की योजना बना रहा पाकिस्तानः फवाद हुसैन

रिपोर्ट के मुताबिक अंतरिक्ष यात्री के चयन में पाकिस्तान की वायु सेना की अहम भूमिका होगी।

Highlightsन्यूज इंटरनेशनल ने फवाद के हवाले से बताया कि पाकिस्तान के अंतरिक्ष मिशन में चीन सहयोग करेगा। इस सूची में से 2022 में 25 लोगों का चुनाव किया जाएगा और इनमें से सिर्फ एक व्यक्ति को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।

पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा है कि वह अपने घनिष्ठ सहयोगी चीन की मदद से 2022 तक अपना पहला अंतरिक्ष यात्री भेजने की योजना बना रहा है।

पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने रविवार को बताया कि अंतरिक्ष यात्री के चयन की प्रक्रिया 2020 में शुरू होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पाकिस्तान और भारत के बीच अगर सहयोग होता है, तो ये क्षेत्र के लिए फायदेमंद होगा।

न्यूज इंटरनेशनल ने फवाद के हवाले से बताया कि पाकिस्तान के अंतरिक्ष मिशन में चीन सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि शुरुआत में 50 लोगों का चयन किया जाएगा, जिसके बाद इस सूची में से 2022 में 25 लोगों का चुनाव किया जाएगा और इनमें से सिर्फ एक व्यक्ति को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक अंतरिक्ष यात्री के चयन में पाकिस्तान की वायु सेना की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पाकिस्तान और भारत के बीच अगर सहयोग होता है, तो ये क्षेत्र के लिए फायदेमंद होगा।

फवाद ने कहा कि सोवियत रूस के बाद एशिया का दूसरा देश है, जिसने अपना रॉकेट 1963 में अंतरिक्ष में भेजा। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान का अंतरिक्ष विज्ञान शिक्षा केंद्र देश में अंतरिक्ष विज्ञान को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहा है। पिछले साल पाकिस्तान ने चीन के लॉन्च व्हीकल का इस्तेमाल करके दो स्वदेशी उपग्रह को कक्षा में प्रक्षेपित किया था। 

Web Title: Pakistan plans to send its first astronaut by 2022 with the help of China: Fawad Hussain

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे