पाकिस्तान के सैन्य तानाशाह रहे जनरल परवेज मुशर्रफ का दुबई में निधन

By विनीत कुमार | Published: February 5, 2023 11:59 AM2023-02-05T11:59:22+5:302023-02-05T12:18:30+5:30

पाकिस्तान के सैन्य तानाशाह रहे जनरल परवेज मुशर्रफ निधन हो गया है। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका निधन दुबई के एक अस्पताल में हुआ। वे 2016 से दुबई में रह रहे थे।

Pakistan former military leader Pervez Musharraf passes away | पाकिस्तान के सैन्य तानाशाह रहे जनरल परवेज मुशर्रफ का दुबई में निधन

परवेज मुशर्रफ का दुबई निधन (फाइल फोटो)

Highlightsपरवेज मुशर्रफ का दुबई में एक अस्पताल में निधन, लंबे समय से थे बीमार।1999 में सैन्य तख्तापलट के बाद मुशर्रफ पाकिस्तान के दसवें राष्ट्रपति बने थेपरवेज मुशर्रफ को भारत के साथ कारगिल युद्ध की साजिश रचने का जिम्मेदार भी माना जाता है।

दुबई: पाकिस्तान के सैन्य तानाशाह रहे और पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का दुबई में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। डेली पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार उनका निधन रविवार को दुबई में 'अमेरिकन अस्पताल' में हुआ। 1999 में सैन्य तख्तापलट के बाद मुशर्रफ पाकिस्तान के दसवें राष्ट्रपति बने थे। उन्होंने 1998 से 2001 तक पाकिस्तान की स्टाफ कमेटी (CJCSC) के 10वें अध्यक्ष और 1998 से 2007 तक 7वें शीर्ष जनरल के रूप में काम किया।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में उनके परिवार के सदस्यों के हवाले से कहा गया है कि पूर्व फोर-स्टार जनरल की मृत्यु एमाइलॉयडोसिस (Amyloidosis) के कारण हुई। रिपोर्ट के अनुसार उनकी बीमारी की शिकायत के कारण उन्हें कुछ हफ़्ते के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुशर्रफ 2016 से दुबई में रह रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति पिछले आठ साल से यूएई में इलाज करा रहे थे। 

स्थानीय मीडिया ने बताया कि इससे पहले, मुशर्रफ ने अपनी बाकी की जिंदगी पाकिस्तान में बिताने की इच्छा व्यक्त की थी। एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार के अनुसार मुशर्रफ जल्द से जल्द पाकिस्तान लौटने की योजना भी बना रहे थे।

मुशर्रफ ने शुरू की थी कारगिल युद्ध

परवेज मुशर्रफ को 1999 में भारत के साथ कारगिल युद्ध की शुरुआत करने का भी जिम्मेदार माना जाता है। बताया जाता है कि मुशर्रफ की योजना की जानकारी तब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ को भी नहीं थी। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार नवाज शरीफ को पूरे मामले को लेकर अंधेरे में रखा गया था। 1999 में शरीफ जब श्रीलंका के दौरे पर गए थे, तभी मुशर्रफ ने तख्तापलट कर दिया और मार्शल लॉ लगाते हुए खुद को पाकिस्तान का राष्ट्रपति घोषित कर दिया।

Web Title: Pakistan former military leader Pervez Musharraf passes away

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे