लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने ‘कश्मीर ऑवर’ मनाया, शुक्रवार दोपहर को घड़ी की दोनों सुइयां 12 पर पहुंचीं, सायरन बजने लगे, सिगनल लाल हो गए

By भाषा | Updated: August 30, 2019 14:47 IST

मुख्य आयोजन इस्लामाबाद के कांस्टीट्यूशन एवेन्यू में आयोजित किया गया जहां प्रधानमंत्री इमरान खान ने झंडा लहरा रही और नारेबाजी कर रही भीड़ को संबोधित किया। खान ने कहा, ‘‘आज पूरा पाकिस्तान, जहां भी पाकिस्तानी हैं, चाहे वे हमारे छात्र हों, दुकानदार हों या मजदूर हों, आज हम सभी हमारे कश्मीरियों के साथ खड़े हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देपिछले करीब चार सप्ताह से करीब 80 लाख कश्मीरियों को कर्फ्यू में बंद कर दिया गया है।प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘कश्मीर ऑवर’ मनाने का उद्देश्य पाकिस्तान से यह संदेश भेजना है कि देश कश्मीरियों के साथ खड़ा रहेगा।

पाकिस्तान ने शुक्रवार को कश्मीरी जनता के साथ ‘एकजुटता’ दिखाने के लिए ‘कश्मीर ऑवर’ मनाया। जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के भारत के फैसले की पृष्ठभूमि में पाकिस्तान ने यह कदम उठाया है।

शुक्रवार दोपहर को जैसे ही घड़ी की दोनों सुइयां 12 के अंक पर पहुंचीं, देशभर में सायरन बजने लगे और इस्लामाबाद की सभी सड़कों पर यातायात सिगनल लाल हो गये। मुख्य आयोजन इस्लामाबाद के कांस्टीट्यूशन एवेन्यू में आयोजित किया गया जहां प्रधानमंत्री इमरान खान ने झंडा लहरा रही और नारेबाजी कर रही भीड़ को संबोधित किया।

खान ने कहा, ‘‘आज पूरा पाकिस्तान, जहां भी पाकिस्तानी हैं, चाहे वे हमारे छात्र हों, दुकानदार हों या मजदूर हों, आज हम सभी हमारे कश्मीरियों के साथ खड़े हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे कश्मीरी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। पिछले करीब चार सप्ताह से करीब 80 लाख कश्मीरियों को कर्फ्यू में बंद कर दिया गया है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘कश्मीर ऑवर’ मनाने का उद्देश्य पाकिस्तान से यह संदेश भेजना है कि देश कश्मीरियों के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम आखिरी सांस तक उनके साथ खड़े रहेंगे।’’ ऐवान-ए-सद्र में आयोजित एक और कार्यक्रम में राष्ट्रपति आरिफ अलवी ने लोगों को संबोधित किया।

इन कार्यक्रमों में शिक्षण संस्थान, सरकारी और निजी दफ्तर, बैंक, व्यापारी, वकील और सैन्य संस्थान भाग ले रहे हैं। भारत ने अगस्त की शुरुआत में जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त कर दिया था और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांट दिया था। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। 

टॅग्स :पाकिस्तानआर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)धारा ३७०जम्मू कश्मीरइमरान खानमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?