पाकिस्तान: कराची और क्वेटा की सड़कों पर बलूच महिलाएं इस बार गुजारेंगी ईद का पूरा दिन! बड़ी संख्या में जुटने की तैयारी, ये है वजह

By विनीत कुमार | Published: May 2, 2022 12:16 PM2022-05-02T12:16:52+5:302022-05-02T12:16:52+5:30

पाकिस्तान में ईद के दिन बड़ी संख्या में बलूच महिलाएं कराची और क्वेटा की सड़कों पर उतरेंगी। वे अपना दिन सडकों पर गुजारेंगी। बलूच महिलाएं अपने लापता सगे-संबंधियों की सकुशल वापसी की मांग को लेकर सड़कों पर ईद का दिन गुजारेंगी।

Pakistan Baloch women belonging to missing person to spend their Eid day on roads in Karachi and Quetta | पाकिस्तान: कराची और क्वेटा की सड़कों पर बलूच महिलाएं इस बार गुजारेंगी ईद का पूरा दिन! बड़ी संख्या में जुटने की तैयारी, ये है वजह

पाकिस्तान: ईद के दिन सड़कों पर उतरेंगी बलूच महिलाएं (फोटो- वीडियो ग्रैब, ट्विटर)

कराची: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में कई लोगों के रहस्यमयी तरीके लापता होने के मामले में न्याय की मांग करते हुए कई महिलाएं इस बार ईद का दिन सड़कों पर गुजारेंगी। ये महिलाएं ईद के दिन तीन मई बड़ी संख्या में कराची और क्वेटा की सड़कों पर उतरने की योजना बना रही हैं।

पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि बड़ी संख्या में बलूच महिलाएं तीन मई को कराची और क्वेटा की सड़कों पर ही ईद का दिन गुजारेंगी। ये महिलाएं लापता हुए लोगों के परिवार से होंगी। सड़क पर इन महिलाओं के उतरने का मकसद सरकार से अपने लापता हुए बेटों, भाई, पिता और पति का जल्द से जल्द पता लगाने की गुजारिश करने की है। 

हामिद मीर ने ट्वीट को साझा किया उसमें कहा गया है कि बलूच महिलाएं क्वेटा प्रेस क्लब और कराची प्रेस क्लब के सामने जमा होकर प्रदर्शन करेंगी।

बता दें कि बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना और आईएसआई द्वारा बड़े पैमाने पर लोगों को गायब कराने जैसे आरोप सामने आए हैं। इस प्रांत में पाकिस्तान की सेना द्वारा फर्जी मुठभेड़ों को अंजाम दिए जाने जैसी खबरें भी आती रही हैं। पाकिस्तान यहां जबरन गायब कराने और लोगों को मारने की जिम्मेदारी लेने से इनकार करता रहा है। दरअसल, इस इलाके में कई लोग आजाद बलूचिस्तान की मांग करते रहे हैं।

Web Title: Pakistan Baloch women belonging to missing person to spend their Eid day on roads in Karachi and Quetta

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे