लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के 12 अधिकारियों को परिवार सहित पृथक-वास में रहने को कहा

By भाषा | Updated: May 24, 2021 12:50 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 24 मई पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के 12 अधिकारियों को परिवार और वाहन चालकों सहित पृथक-वास में रहने को कहा है। दरअसल पिछले सप्ताह भारत से यहां आने पर इनमें से एक में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

विदेश कार्यालय ने यह जानकारी दी।

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता जाहिद हफीज चौधरी ने रविवार को बताया कि 12 अधिकारी और उनके परिजन शनिवार (22मई) को वाघा सीमा पार करके पाकिस्तान आए थे।

सभी 12 अधिकारियों के पास कोरोना वायरस संक्रमण की जांच रिपोर्ट थी लेकिन पाकिस्तान के सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत इनकी फिर से जांच की गई।

प्रवक्ता के मुताबिक ,‘‘पाकिस्तान के स्वास्थ्य अधिकारियों की जांच में एक अधिकारी की पत्नी में संक्रमण की पुष्टि हुई।’’

वैश्विक महामारी पर पाकिस्तान की शीर्ष इकाई ‘नेशनल कमांड एवं कंट्रोल सेंटर’ (एनसीओसी) ने मामले की समीक्षा की और सभी अधिकारियों, उनके परिजन और वाहन चालकों को पृथक-वास में रहने की सलाह दी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘भारतीय उच्चायोग को एनसीओसी के दिशानिर्देंशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है।’’

समाचारपत्र ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले के कहा कि दोनों देशों के बीच निर्धारित मानक संचालन प्रक्रियाओं के तहत अगर कोई राजनयिक कर्मचारी या उनका कोई सहयोगी संक्रमित पाया जाता है तो उन्हें उनके देश वापस भेजने के बजाए उसी देश में पृथक-वास में रहना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल