पाकिस्तान ने 34 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, छह नौकाओं को भी किया जब्त

By भाषा | Published: May 8, 2019 08:59 AM2019-05-08T08:59:06+5:302019-05-08T08:59:06+5:30

पाकिस्तान सरकार ने पिछले महीने कराची की लांधी और मालिर जेलों से 250 से ज्यादा मछुआरों को रिहा किया था।

Pakistan arrested 34 Fishermen For Straying Into Pak Waters | पाकिस्तान ने 34 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, छह नौकाओं को भी किया जब्त

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsपाकिस्तान ने जनवरी में पांच गुजराती मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था और उन्हें जेल भेज दिया गया था।समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। 

पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने देश के जल क्षेत्र में गलती से प्रवेश करने वाले 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। समुद्री सुरक्षा एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि इन लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया और इस दौरान छह नौकाओं को भी जब्त किया है। 

उन्होंने बताया कि मछुआरों को स्थानीय बंदरगाह पुलिस के हवाले कर दिया गया है। प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ उन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा जो उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने पर फैसला करेंगे।’’ इस साल जनवरी के बाद यह पहली बार है, जब समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। 

पाकिस्तान ने जनवरी में पांच गुजराती मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था और उन्हें जेल भेज दिया गया था। पाकिस्तान सरकार ने पिछले महीने कराची की लांधी और मालिर जेलों से 250 से ज्यादा मछुआरों को रिहा किया था। मछुआरों को तीन चरणों में रिहा किया गया था। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने पहले ऐलान किया था कि सद्भावना के तहत अप्रैल में, चार अलग-अलग समूहों में 360 भारतीय मछुआरों को रिहा किया जाएगा। 

Web Title: Pakistan arrested 34 Fishermen For Straying Into Pak Waters

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे